अक्षय कुमार की मां का निधन, एक्टर ने मां के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

By वैशाली कुमारी | Published: September 8, 2021 11:03 AM2021-09-08T11:03:42+5:302021-09-08T11:07:22+5:30

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है। बुधवार 8 सिंतबर की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने इस बात कि जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है।

Akshay kumar mother death he shared a emotional post for his mother | अक्षय कुमार की मां का निधन, एक्टर ने मां के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के साथ।

Highlights अभी बीते रोज ही अभिनेता ने अपनी मां के लिए फैंस से दुआओं की अपील की थीअक्षय कुमार ने भारी मन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है। बुधवार 8 सिंतबर की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने इस बात कि जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है। उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं इसी वजह से उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी मां के बहुत करीब हैं, खबर मिलते ही वह लंदन से मुंबई वापस अपनी मां से मिलने के लिए लौट आए थे।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भारी मन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘वह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा थीं। आज मैं असहनीय दर्द में हूं… मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं।
हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं, क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है। ओम शांति। ’

बतादें कि अभी बीते रोज ही अभिनेता ने अपनी मां के लिए फैंस से दुआओं की अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की सेहत के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। आप सभी की दुआएं मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।'
 

Web Title: Akshay kumar mother death he shared a emotional post for his mother

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे