अक्षय कुमार ने शेयर की पहले म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' की झलक, कृति सेनन की बहन के साथ इश्क लड़ाएंगे खिलाड़ी कुमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 6, 2019 03:40 PM2019-11-06T15:40:40+5:302019-11-06T15:40:40+5:30

अक्षय कुमार पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस वीडियो में अक्षय के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आएंगी।

akshay kumar first ever music video filhaal teaser released sung | अक्षय कुमार ने शेयर की पहले म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' की झलक, कृति सेनन की बहन के साथ इश्क लड़ाएंगे खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार ने शेयर की पहले म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' की झलक, कृति सेनन की बहन के साथ इश्क लड़ाएंगे खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार अपने एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अब अक्षय एक नए रूप में फैंस से रूबरू होने वाले हैं। अक्षय एक म्यूजिक वीडियो के जरिए फैंस से मिलने जा रहे हैं। जिसके पहला लुक फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। इस  वीडियो फिलहाल का टीचर अक्षय कुमार ने शेयर कर दिया है। ये फैंस को जमकर पसंद आ रहा है।

इस गाने में एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आने वाली हैं।  साथ ही वीडियो में बी प्राक भी नजर आने वाले हैं। जो इससे पहले अक्षय कुमार के गाने तेरी मिट्टी और अल्लाह मालिक तू को आवाज दे चुके हैं। ये गाना 9 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस बारे में भी अक्षय कुमार ने ही खुलासा किया है।

ये गाना आते सोशल मीडियो पर छा गया है। फैंस को गाने का टीजर काफी पसंद आया है। वह इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। अक्षय इस तरह के वीडियो में पहली बार नजर आ रहे हैं।

नूपुर- अक्षय का यह रोमांटिक गाना जानी ने लिखा है। गाने के सिंगर अक्षय की फिल्म 'केसरी' में 'तेरी मिट्टी' को अपनी आवाज दे चुके बी प्राक हैं।इतना ही नहीं गाने में पंजाबी गायक एम्मी विर्क भी वीडियो में नजर आएंगे। गाने की शूटिंग मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में हुई है। 

Web Title: akshay kumar first ever music video filhaal teaser released sung

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे