लाइव न्यूज़ :

Laxmmi Bomb:लाल साड़ी-माथे पर बिंदी के साथ 'लक्ष्मी बॉम्ब' का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के लुक में छा गए अक्षय कुमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2019 13:06 IST

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। अब अक्षय की नई फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पोस्टर रिलीज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्म फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं। अक्षय की फिल्म मिशन मंगल हाल ही में धमाल मचा चुकी

अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्म फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं। अक्षय की फिल्म मिशन मंगल हाल ही में धमाल मचा चुकी है, अब खिलाड़ी कुमार एक नए किरादार से फैंस को रूबरू करवाने वाले हैं। अक्षय जल्द लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगे। इस फिल्म को पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार काफी पॉवरफुल लुक में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में अक्षय ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आ रहे हैं। एक्टर मे माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई है और लाल साड़ी पहनी हुई है। वह महिला जैसे लुक में दिख रहे हैं।  उनका ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने सिखा है कि नवरात्रि, देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के बारे में है। इस शुभ अवसर पर, मैं आपके साथ लक्ष्मी के रूप में अपने लुक को साझा कर रहा हूं। कैरेक्टर मैं उत्साहित और घबराया हुआ हूं, लेकिन अपने कंफर्ट जोन को खत्म कर ही लाइफ शुरू होती है.. है ना?

खबरों की मानें क लक्ष्मी बॉम्बे कंचना फिल्म की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही किआरा अडवाणी भी लीड रोल में एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। अक्षय फिल्म के अंदर ट्रांसजेंडर भूत के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय इस तरह का रोल पहली बार निभा रहे हैं।

इस फिल्म को डायरेक्टर राघव लॉरेंस कर रहे हैं। फिल्म 5 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इसको तुषार कपूर और शबीना खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी हाउसफुल 4 के डायरेक्टर फरहाद समजी  ने लिखी है। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस