'Housefull 5': अक्षय कुमार ने की 'हाउसफुल 5' की घोषणा, अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 30, 2023 03:10 PM2023-06-30T15:10:29+5:302023-06-30T15:21:05+5:30
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, 'हाउसफुल 5' मौज-मस्ती, मनोरंजन और कॉमेडी की एक रोलर-कोस्टर सवारी के वादे के साथ 2024 में आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए तैयार है, जो आपको रोमांचित कर देगी।
मुंबई: निर्माता साजिद नाडियाडवाला के पास 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी के सभी प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। हाउसफुल अपनी अगले पार्ट के साथ आने के लिए तैयार है, जिससे यह भारतीय सिनेमा में 5 भागों वाली पहली फ्रेंचाइजी फिल्म बन जाएगी।
खबर साझा करते हुए, अक्षय कुमार ने प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा की लहर पैदा करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए आधिकारिक तौर पर पोस्टर लॉन्च किया। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, 'हाउसफुल 5' मौज-मस्ती, मनोरंजन और कॉमेडी की एक रोलर-कोस्टर सवारी के वादे के साथ 2024 में आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए तैयार है, जो आपको रोमांचित कर देगी।
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ इसमें कई स्टार कलाकार भी शामिल होंगे। पहली हाउसफुल फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन साजिद खान ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, मिथुन चक्रवर्ती और बोमन ईरानी जैसे कलाकार थे। इसके बाद 2012 में इसका सीक्वल रिलीज हुआ था।
दूसरे भाग में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और असिन जैसे नए चेहरे शामिल हुए। दूसरी फिल्म चार पुरुषों द्वारा अपनी पहचान बदलकर और अपने भावी ससुर को धोखा देकर अपने सपनों की महिलाओं के साथ डेट करने और शादी करने के इर्द-गिर्द घूमती है। फ्रैंचाइज़ी का तीसरा भाग 2016 में रिलीज किया गया था। जबकि चौथा भाग 2019 में जारी किया गया था।