आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन पर इस अंदाज में पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, वायरल हो गई फोटो
By मेघना वर्मा | Published: February 26, 2019 12:43 PM2019-02-26T12:43:09+5:302019-02-26T12:43:29+5:30
स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में आकाश और श्लोका 850 लोगों के लिए पार्टी होस्ट कर रहे हैं। इस मेहमानों में बॉलीवुड से लेकर उन लोगों के कुछ करीबी लोग भी मौजूद हैं।
देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी जल्द ही श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी साल 9 मार्च को दोनों शादी कर लेंगे। पिछले साल दिसंबर में हुई मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेटे की शादी में भी शानदार और भव्य होने वाली है।
इसी शादी का जश्न शुरू हो चुका है। बता दें खबर है स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में आकाश और श्लोका 850 लोगों के लिए पार्टी होस्ट कर रहे हैं। इस मेहमानों में बॉलीवुड से लेकर उन लोगों के कुछ करीबी लोग भी मौजूद हैं। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही फोटोज को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय स्विट्जरलैंड में बॉलीवुड का जमावड़ा लगा है।
सेंट मॉरिट्ज में होस्ट होने वाली इस प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन के लिए कई सितारे जमा हो रहे हैं। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर. मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और मनीष मल्हौत्रा दिखाई दे रहे हैं। सेलिब्रेशन 25 फरवरी से ही शुरू हो गया है जिसमें आकाश और श्लोका दोनों ही सफेद विंटेज कार में इंटर किये।
रणबीर-आलिया दिखे साथ
वायरल हो रही तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ दिखाई दिए। रणबीर कपूर ने जहां ब्राउन कलर की ओवरकोट पहन रखी थी तो वहीं आलिया रेड करल की जंप कैप में दिखाई दी। वहीं रणबीर की बहन करीश्मा कपूर ने भी शिरकत की। इसके अलावा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी यहां नजर आए।