भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है: हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर अजय-किच्चा के बीच छिड़े विवाद पर बोले सोनू सूद

By अनिल शर्मा | Published: April 28, 2022 12:21 PM2022-04-28T12:21:33+5:302022-04-28T13:31:05+5:30

अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच भाषा विवाद में अपनी राय देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है।

Ajay devgn vs Kiccha sudeep India has one language it is entertainment Sonu Sood hindi language | भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है: हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर अजय-किच्चा के बीच छिड़े विवाद पर बोले सोनू सूद

भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है: हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर अजय-किच्चा के बीच छिड़े विवाद पर बोले सोनू सूद

Highlightsसोनू सूद ने जोर देकर कहा कि यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगेसोनू सूद ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उद्योग से संबंधित हैं

मुंबईः अभिनेता सोनू सूद ने भाषा विवाद में बोलते हुए कहा है कि भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है। सोनू सूद ने जोर देकर कहा कि  यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और स्वीकार करेंगे। गौरतलब है कि कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा मानने से इनकार किया तो अजय देवगन ने उनसे पूछा कि अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं तो आप अपनी फिल्मों के हिंदी डब रिलीज क्यों करते हो?

हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर छिड़ी यह बहस लगातार बढ़ती जा रही है। सोन सूद ने इंडियन एक्सप्रेस पोर्टल से बात करते हुए कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो मनोरंजन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उद्योग से संबंधित हैं। यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और स्वीकार करेंगे। सूद ने कहा कि केवल अच्छे सिनेमा को स्वीकार किया जाएगा।

इस विवाद में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अजय देवगन से कहा कि हिंदी ना कभी राष्ट्रभाषा थी और ना कभी होगी। सिद्धारमैया ने खुद को कन्नड़ होने पर गर्व किया और कहा कि हर भाषा का एक समृद्ध इतिहास रहा है। वहीं  मशहूर फिल्ममेकर और निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच चल रहे हिंदी भाषा विवाद में अपनी प्रतिक्रिया दी है। राम गोपाल वर्मा ने इस विवाद में कन्नड़ अभिनेता किच्चा का समर्थन किया है। फिल्ममेकर ने उत्तर भारत के अभिनेता को सुरक्षित बताते हुए कहा है कि वे दक्षिण भारत के अभिनेताओं से जलते हैं। 

 

Web Title: Ajay devgn vs Kiccha sudeep India has one language it is entertainment Sonu Sood hindi language

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे