लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की बेटी न्यासा बॉलीवुड में कब डेब्यू करने जा रहीं, अभिनेता ने दी ये जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2022 13:03 IST

अपनी बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू की संभावना पर फिल्म कम्पैनियन को बताया है कि उन्होंने अब तक इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने कहा बेटी न्यासा ने बॉलीवुड में आने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई हैअजय देवगन ने नई पीढ़ी के अभिनेताओं की खुलकर सराहना की है

मुंबईः अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा लाइम लाइट से दूर रहती हैं। न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगती रहती हैं। अटकलों में तब और तेजी आ गई जब सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर साझा की गई। 

अभिनेता अजय देवगन से भी हाल ही में बेटी के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया जिसका उन्होंने जवाब दिया। अपनी बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू की संभावना पर फिल्म कम्पैनियन को बताया है कि उन्होंने अब तक इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अभिनेता ने कहा कि न्यासा की फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में कोई दिलचस्पी नहीं है। गौरतलब है कि न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं।

बकौल अजय देवगन, "मेरी बेटी को भूल जाओ ... मुझे नहीं पता कि क्या वह इस लाइन में आना चाहती है क्योंकि इस क्षण तक उसने उदासीनता दिखाई है।" हालांकि, उन्होंने आगे कहा, "बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। मैं नहीं जानता। वह विदेश में है, अभी पढ़ रही है।"

नई पीढ़ी के अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए, अजय ने कहा कि वे अच्छी तरह से तैयार हैं और जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "नई पीढ़ी अच्छी तरह से तैयार है क्योंकि वे जानते हैं कि कैसे बोलना है, कैसे व्यवहार करना है, सोशल मीडिया को कैसे संभालना है और बाकी सब कुछ। हमारी समस्या यह है कि प्रासंगिक बने रहने के लिए हमें उनसे एक तरह की प्रतिस्पर्धा करनी होगी।"

इस बातचीत में अजय देवगन ने ये भी कहा कि वह सोशल मीडिया को ठीक से नहीं जानते ना ही इसके इस्तेमाल पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि काजोल और न्यासा वास्तव में इसमें अच्छे हैं। बकौल अजय, "मैं उन्हें पोस्ट न करने के लिए कहता हूं ... लेकिन वे नहीं सुनते।"

 

टॅग्स :अजय देवगनकाजोलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच