पक्षियों का अजय देवगन, IFS अफसर ने फूलों पर टिकाए पक्षी की तस्वीर की साझा, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
By अनिल शर्मा | Published: December 9, 2021 09:25 AM2021-12-09T09:25:26+5:302021-12-09T10:24:06+5:30
इस बीच आईएफएस अफसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसी ही एक तस्वीर साझा की जिसमें एक पक्षी अपने दोनों पैर दो फूलों पर टिकाए हुए है।
मुंबईः 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे में अजय देवगन की दो बाइक पर शानदार एंट्री को लोग आज नहीं भूले हैं। अजय देवगन भी उस सीन को अपनी कई फिल्मों में अलग-अलग प्रॉप के जरिए रिक्रिएट किए और अपने प्रशंसकों को याद दिलाते रहे कि ये सिर्फ फूल और कांटे तक ही सीमित नहीं था।
इस बीच आईएफएस अफसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसी ही एक तस्वीर साझा की जिसमें एक पक्षी अपने दोनों पैर दो फूलों पर टिकाए हुए है। इसे साझा करते हुए प्रवीण ने लिखा कि ये पक्षियों का अजय देवगन है। अफसर ने कमल के दो पौधों पर पैर टिकाए हुए पक्षी की तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा है, "पक्षियों का अजय देवगन।"
प्रवीण कासवान के इस तस्वीर पर यूजर्स के भी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "फूल भी है और साथ में कांटे भी हैं।" जबकि एक अन्य ने कमेंट किया, "कुछ सेकेंडों में पक्षी कहेगा 'ज़ुबां केसरी'।"
And this also😁😁 pic.twitter.com/crjAlltZFU
— sharmistha chatterje (@sharmisthachat3) December 8, 2021
एक यूजर ने ऐसी ही एक तस्वीर साझा की जिसमें एक पक्षी दो फूलों पर खड़े नजर आ रहा है।
😁😁 another Ajay Devgan pic.twitter.com/FsQdec5Kw9
— Rash2810 (@Rash28101) December 8, 2021
एक और यूजर ने लिखा- बोलो जुबां केसरी
😂😂 bolo zubaan kesri
— शताक्षी (@ShatakshiJ1) December 8, 2021
एक ने लटकते हुए पक्षी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मेरे अर्काइव में रामदेव जी भी हैं
I have ramdevji from my archive ☺️. pic.twitter.com/wo6b0X16Bx
— Ananth Kumar (@anantkkumar) December 8, 2021