'फन्ने खां' के प्रमोशन से क्यों दूर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, ये रही वजह!

By विवेक कुमार | Published: July 31, 2018 06:33 PM2018-07-31T18:33:31+5:302018-07-31T18:33:31+5:30

फन्ने खां में राजकुमार राव, अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में हैं। वहीं खूबसूरत ऐश्वर्या राय रॉकस्टार बेबी सिंह के किरदार में हैं। जो लाखों दिलों की धड़कन हैं। 

Aishwarya Rai Bachchan reveals why she avoiding fanney khan movie promotion | 'फन्ने खां' के प्रमोशन से क्यों दूर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, ये रही वजह!

'फन्ने खां' के प्रमोशन से क्यों दूर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, ये रही वजह!

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय की फिल्म ' फन्ने खां 3 अगस्त को रिलीज हो रही है अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर एक पिता की भूमिका में हैं जिसकी लड़की एक सिंगर बनना चाहती है। अनिल कपूर भी एक जिम्मेदार पिता की तरह उसकी सभी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। राजकुमार राव, अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में हैं। वहीं खूबसूरत ऐश्वर्या राय रॉकस्टार बेबी सिंह के किरदार में हैं। जो लाखों दिलों की धड़कन हैं। 

इस बीच अनिल कपूर और राजकुमार राव फिल्म का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। हाल ही में अनिल कपूर और उनकी ऑनस्क्रीन बेटी पीहू संद को सलमान खान के शो 'दस का दम' में देखा गया। वैसे इस शो में ऐश्वर्या राय नहीं दिखीं थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि कभी सलमान और ऐश रिलेशनशिप में रहे थे। अब दोनों ही एकदूसरे के सामने आने से बचते हैं। इसलिए ऐश्वर्या का नजर आना समझ में आता है। 

लेकिन अगर देखा जाए तो लोग ऐश्वर्या के दीवाने ज्यादा हैं बजाय किसी अन्य स्टार के। आज भी लोग ऐश्वर्या को काफी पसंद करते हैं। फिल्म में उनका गाना 'ये जो हल्का हल्का सुरूर है' को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस फिल्म का मुख्य आकर्षण ऐश्वर्या को मान रहे हैं। ऐसी भी खबर है कि ऐश्वर्या इन दिनों बेटी और पति के साथ यूरोप में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। लेकिन जो कुछ भी हो ऐश्वर्या फिल्म के प्रमोशन की चर्चा से कोसो दूर हैं।

हाल ही ऐश्वर्या ने अपने एक बयान में कहा था कि मैं इस फिल्म में केवल एक चैप्टर हूं। फिल्म में उनका ज्यादा लंबा रोल नहीं है। आखिर क्यों मैंने इस फिल्म को साइन किया ये बात आपको फिल्म देखने के बाद मालूम चल जाएगी।  

शायद ये एक वजह हो सकती है कि ऐश्वर्या फिल्म फन्ने खां के प्रमोशन से गायब हैं। जो कुछ भी हो लोगों पर अब भी ऐश्वर्या का जादू बरकरार है। वैसे ऐश का फिल्म फन्ने खां के प्रमोशन से दूर रहने की वजह से फिल्म पर थोड़ा असर तो जरुर पड़ेगा।  

Web Title: Aishwarya Rai Bachchan reveals why she avoiding fanney khan movie promotion

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे