अपनी डेब्यू फिल्म ' तड़प ' से अहान शेट्टी ने सुपरस्टार की तरह ली एंट्री, फिल्म की कमाई जानकर होंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Published: December 4, 2021 04:25 PM2021-12-04T16:25:46+5:302021-12-04T16:27:26+5:30

अहान ने तड़प में एक सिरफिरे आशिक की भूमिका निभाई है जो अपना प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तड़प  पूरे भारत में लगभग 1650 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।  

Ahan Shetty entered like a superstar from his debut film Tadap | अपनी डेब्यू फिल्म ' तड़प ' से अहान शेट्टी ने सुपरस्टार की तरह ली एंट्री, फिल्म की कमाई जानकर होंगे हैरान

अपनी डेब्यू फिल्म ' तड़प ' से अहान शेट्टी ने सुपरस्टार की तरह ली एंट्री, फिल्म की कमाई जानकर होंगे हैरान

Highlightsतड़प' के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ये फिल्म और इसके गाने दर्शकों के बीच चर्चा में थेफिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है और साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है

इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में जोरदार एंट्री ली है। अहान ने तड़प में एक सिरफिरे आशिक की भूमिका निभाई है जो अपना प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तड़प  पूरे भारत में लगभग 1650 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।  

शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 3.75 से 4.25 रुपये की कमाई की है जोकि एक शानदार शुरुआत है।  फिल्म को सूर्यवंशी  और एंटीम: द फाइनल ट्रुथ के बाद 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बताया जा रहा है। अहान शेट्टी सहित फिल्म के निर्माताओं को इससे काफी उम्मीद थी जिसपर फिल्म खरी उतरी। अपने कलेक्शन से इसने 'रूही', 'थलाइवी', 'बेल बॉटम' और 'सत्यमेव जयते 2' जैसी कई फिल्मों को धूल चटा दी है।

फिल्म को मिली कामयाबी को देखें तो ऐसा लगा ही नहीं की इसमें कोई नया कलाकार है, अहान ने किसी सुपरस्टार की तरह एंट्री ली और अब उसी की तर्ज पर धमाल मचा रहे हैं। तड़प को मुंबई और बिहार में बंपर शुरुआत मिली, तो वहीं महाराष्ट्र के कई सिनेमाघर हाउसफुल नजर आएं। अहान की सफलता पर पिता सुनील शेट्टी काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने बेटे को उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

तड़प' के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ये फिल्म और इसके गाने दर्शकों के बीच चर्चा में थे, और फिल्म के आने के बाद इसने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया। इस फिल्म में अहान के साथ लीड रोल में तारा सुतारिया मौजूद हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बड़े परदे पर खूब पसंद आ रही है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है और साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Web Title: Ahan Shetty entered like a superstar from his debut film Tadap

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे