चुनाव जीतने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे सनी देओल, एयरपोर्ट पर मीडिया को देखकर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 27, 2019 09:44 AM2019-05-27T09:44:04+5:302019-05-27T09:44:04+5:30

रविवार को सनी देओल मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सनी ने यहां मीडिया को देखते ही जीत का साइन दिखाया।

after winning gurdaspur seat in lok sabha election 2019 sunny deol spotted in mumbai airpor | चुनाव जीतने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे सनी देओल, एयरपोर्ट पर मीडिया को देखकर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

चुनाव जीतने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे सनी देओल, एयरपोर्ट पर मीडिया को देखकर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Highlights सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर सनी देओल ने कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़को हराया है।

लोकसभा चुनाव 2019  में गुरदासपुर से चुनाव जीतने के बाद देओल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुरदासपुर में जबरदस्त जीत के बाद सनी देओल अब अपने शहर मुंबई वापस लौट आए हैं। रविवार को  सनी देओल मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट  किया गया।

सनी ने यहां मीडिया को देखते ही जीत का साइन दिखाया। उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सनी देओल का मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो शेयर किया है। जो फैंस के बीच छा गया है। इस वीडियो में सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिख दे रहे हैं। 

इस दौरान एक्टर राजनेता सनी ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे। वहीं कुछ सनी के फैंस ने उनके साथ की यहां फोटो भी ली। सनी ने मीडियो को देखकर विक्ट्री की उंगलियां दिखाईं, इस दौरान वह कुछ बोले नहीं । चुनाव जीतने के बाद वह पहली बार मुंबई पहुंचे थे।

 सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर सनी देओल ने कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़को हराया है। सनी देओल ने जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनें। हाल ही में दिल्ली में हुई भाजपा की एनडीए की बैठक थी जिसमें 352 निर्वाचित सांसद शामिल हुए थे। 

सनी देओल की जीत पर उनकी बहन ऐशा देओल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। ऐशा ने लिखा, 'आप पर गर्व है। वाह क्या 'जीत' है।' बता दें कि 'जीत' सनी देओल की फिल्म का नाम भी है। दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया।

Web Title: after winning gurdaspur seat in lok sabha election 2019 sunny deol spotted in mumbai airpor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे