लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद साहिल खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने खत्म किया मेरा करियर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 18, 2020 12:17 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए स्टाइल फेम साहिल खान (Sahil Khan) ने बॉलीवुड के एक सुपरस्टार पर उनका करियर खत्म करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाहिल खान ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया शोकसाहिल ने बॉलीवुड के एक बड़े स्टार पर लगाया करियर खत्म करने का आरोप

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद किया। यही नहीं, साहिल ने इस राज से पर्दा उठाया कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा। इसके साथ उन्होंने इंडस्ट्री के एक 'सुपरस्टार' पर उनका करियर खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता ने जानबूझकर उन्हें साइड रोल ऑफर किए और उन्हें कई फिल्मों से हटा दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

बता दें कि साहिल ने इंस्टाग्राम पर स्टारडस्ट मैगजीन का एक कवर शेयर किया है, जिसमें उनकी तस्वीर शाहरुख खान और सलमान खान के साथ लगी हुई दिखाई दे रही है। कवर के नीचे लिखा हुआ है कि अब टाउन (फिल्म इंडस्ट्री) में एक नया खान आ गया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए साहिल ने कैप्शन लिखा कि बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि आप अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया के सबसे टॉप फिल्म मैगज़ीन के कवर पर दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो।

साइड रोल देकर इंडस्ट्री से निकाल दिया: साहिल

अपनी बात को जारी रखते हुए साहिल ने लिखा,'मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा, जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था। फिर भी वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्मों से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे, बताइए कौन है? मगर अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका असली चेहरा दिखा दिया।'

साहिल ने कहा नए टैलेंट से डरते हैं लोग

साहिल खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'दुनिया के वो लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं। 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा इंडस्ट्री में कोई बड़ा स्टार नहीं आया क्योंकि उसे कोई आने ही नहीं देता। सिर्फ स्टार किड्स को ही फिल्मों में का मिलता है। सोचिये इसके बारे में। RIP'बता दें कि सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के बड़े बैनरों पर लगातार भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसलमान खानशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस