लाइव न्यूज़ :

कृति सेनन ने ट्रोलर्स को जमकर लगाई फटकार, कहा- जहरीली और फेक जगह है सोशल मीडिया

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 17:25 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर के बाद कृति सेनन की चुप्पी पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जिसका एक्ट्रेस ने अब मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद से ही कृति सेनन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही है। अब कृति ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर किया है।कृति ने लिखा कि ग्लैमरस दुनिया में रहते हुए भी हम लोग नॉर्मल इंसान हैं और हमारे अंदर भी आप लोगों की तरह फीलिंग्स होती हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘‘राब्ता’’ की सह-कलाकार और दोस्त कृति सेनन ने कहा कि उनके असामयिक निधन ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है। "काई पो चे", "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी", "छिछोरे" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले राजपूत रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के बाद से ही कृति सेनन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही है। 

अब कृति ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'यह बहुत ही अजीब बात है कि हमेशा ट्रोलिंग और गॉसिप करने वाली दुनिया अचानक आपके जाने के बाद आपके लिए अच्छा और पॉजिटिव कह रहा है। अगर आप किसी के जाने के बाद उसके लिए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नहीं करते या पब्लिकली कमेंट नहीं करते तो इसका मतलब आपको उसके जाने का दुख नहीं है। 

सोशल मीडिया बन गई है रियल दुनिया

ऐसा लगने लगा है कि सोशल मीडिया ही अब रियल वर्ल्ड है और रियल वर्ल्ड, फेक हो गया है। कुछ मीडिया के लोग ये नहीं समझते कि इस वक्त उन पर क्या बीत रही होगी जिन्होंने किसी अपने को खोया है। वो आपसे लाइव आने के लिए कहेंगे या आपका रिएक्शन लेंगे। कोई अंतिम संस्कार में जा रहा होगा तो गाड़ी के शीशे को नीचे करके फोटो लेने के लिए बोलेंगे ताकि आपकी फोटो क्लियर आ सके। अंतिम संस्कार प्राइवेट और पर्सनल होता है। 

कृति ने मीडिया पर भी खड़े किए सवाल

अपनी पोस्ट में मीडिया पर सवाल खड़े करते हुए कृति आगे लिखती हैं कि मैं मीडिया से गुजारिश करती हूं कि ऐसी जगह ना आएं और अगर आते हैं तो मर्यादा में रहें। ग्लैमरस दुनिया में रहते हुए भी हम लोग नॉर्मल इंसान हैं और हमारे अंदर भी आप लोगों की तरह फीलिंग्स होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बचपन से बताया जाता है कि रोना कायरता की निशानी है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। 

 

टॅग्स :कृति सेननसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच