लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के बाद CBI ने शुरू की दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच, पूछताछ के लिए इन लोगों से किया संपर्क

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 13:08 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच सीबीआई की टीम ने एक्टर की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देखबर आ रही है कि सीबीआई ने दिशा सालियान मामले की जांच भी शुरू कर दी है।दिशा सालियान ने सुशांत की मौत के कुछ पहले ही एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में सीबीआई ने सबसे पहले कॉर्नरस्टोनस कंपनी के मालिक बंटी सचदेव को डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में बुलाया है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई की टीम पिछले 14 दिनों से कर रही है। इस केस में सीबीआई को अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। गुरुवार को सीबीआई की टीम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पिता से लगातार तीसरे दिन सवाल-जवाब कर रही है। एक्ट्रेस के पिता सुशांत के काफी क्लोज थे। वह अक्सर उनकी दवाइयां भी लाया करते थे, ऐसे में सीबीआई उनसे पूछताछ कर सच जानने का प्रयास कर रही है। 

वहीं अब खबर आ रही है कि सीबीआई दिशा सालियान मामले की जांच भी शुरू कर दी है। दिशा सालियान ने सुशांत की मौत के कुछ पहले ही एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी थी। दिशा के घरवालों को भी नहीं पता कि आखिरी उनकी बेटी ने ऐसा क्यों किया था। ऐसे में सीबीआई की टीम अब दिशा की मौत को लेकर भी लोगों से पूछताछ करने वाली है। 

दिशा सालियान को लेकर होंगे सवाल-जवाब

इस मामले में सीबीआई ने सबसे पहले कॉर्नरस्टोनस कंपनी के मालिक बंटी सचदेव को डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में बुलाया है। दिशा सालियान इसी कंपनी में काम करती थीं दिशा मौत से पहले सुशांत के किसी फिल्म के पीआर पर काम कर रही थी। अब बंटी से दिशा को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि बंटी सचदेव एक्टर सोहेल खान की पत्नी के भाई भी हैं।

सुशांत मामले में रिया मानी जा रही मुख्य आरोपी

वहीं सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई गुरुवार को लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाली है। इससे पहले बुधवार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से पूछताछ की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिया के पिता से करीब दस घंटे तक पूछताछ हुई। राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच