लाइव न्यूज़ :

#MeToo: कैलाश खेर की बढ़ी मुसीबतें, एक और सिंगर ने लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2018 16:48 IST

एक वीडियो के जरिए सिंगर वर्षा सिंह धनोआ ने कैलाश खेर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे कहा कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं, इसके बाद उन्होंने मुझे मैसेज किया कि वे उनके साथ प्यार करना चाहते हैं।

Open in App

#MeToo कैम्पेन के तहत गायक कैलाश खेर की मुसीबतें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।  सिंगर सोना महापात्रा के बाद अब एक और सिंगर ने उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। अब एक और सिंगर का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। 

 एक वीडियो के जरिए सिंगर वर्षा सिंह धनोआ ने कैलाश खेर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे कहा कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं, इसके बाद उन्होंने मुझे मैसेज किया कि वे उनके साथ प्यार करना चाहते हैं। मैं उनकी गाड़ी में उनके साथ बैठी और उन्होंने मुझे ड्रिंक ऑफर की।

 उसके बाद उन्होंने मेरी जांघों पर अपना हाथ रखा. इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड रूम में भी मेरे साथ बदतमीजी की। वर्षा ने 11 मिनट लंबे वीडियो में अपनी आपबीती बताई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गईं थीं।

इसके साथ ही गायिका ने कंपोजर तोसी पर भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो के जरिए तोसी पर आरोप लगाए हैं। इससे पहले महापात्रा ने ट्वीट किया ‘‘मैं कॉन्सर्ट (संगीत कार्यक्रम) पर चर्चा के लिए कैलाश से ‘पृथ्वी कैफे’ में मिली थी, जिसमें (कॉन्सर्ट में) हम दोनों के बैंड प्रस्तुति देने वाले थे। सामान्य बातचीत के बाद उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रख दिया और कहा तुम बहुत सुंदर हो, खुश हूं कि संगीतकार ने तुम्हें चुना, अभिनेता (राम) को नहीं। मैं उसके तुरंत बाद ही वहां से निकल गई।’’ 

उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा झिड़के जाने के बाद भी कैलाश ने उत्पीड़न जारी रखा। ढाका में कॉन्सर्ट के दौरान भी अभद्रता की। उन्होंने लिखा, ‘‘कैलाश यहीं नहीं रूके। ढाका पहुंचने के बाद और आयोजकों के साथ समारोह स्थल तक जाते समय वे मुझे फोन करते रहे और जब मैंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने आयोजकों के फोन से मुझसे संपर्क किया और कहा कि ‘साउंडचेक’ में ना जाकर उनसे उनके कमरे में मिलूं।

टॅग्स :# मी टूयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस