'संजू' के सुपरहिट होने के बाद अब संजय दत्त ने दिया बड़ा बयान
By विवेक कुमार | Published: July 23, 2018 11:24 AM2018-07-23T11:24:30+5:302018-07-23T11:24:54+5:30
राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की है।
नई दिल्ली: 23 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। जिसमें उनकी जिन्दगी के विवादित पहलू को दिखाया गया है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल प्ले किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
वहीं अब अभिनेता संजय दत्त ने अपने एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा कि कौन 50 करोड़ रुपए अपनी इमेज को सुधारने में करेगा? ये काफी बड़ी रकम होती है। फिल्म बनाने का पूरा आईडिया मान्यता का था, जब में जेल में था तब मान्यता ने ही निर्देशक से फिल्म बनाने के बारे में बात की थी।
फिल्म बनाने का मकसद ये था कि युवा ड्रग्स की लत से बचें। फिल्म में सब कुछ सच दिखाया गया है। सिवाय लेखक के जिसका नाम विनी है। जो संजय दत्त पर किताब लिखती हैं। विनी( अनुष्का शर्मा) को सिर्फ कहानी बताने के लिए जोड़ा गया।
साल 1993 के बम ब्लास्ट में संजय दत्त के घर से बंदूक मिली थी जिसके बाद उन्हें टाडा कानून के तहत दोषी पाया गया था। इस बम ब्लास्ट में 250 लोग मारे गए थे। इस पर संजय दत्त ने कहा कि मुझे अपने घर पर बंदूक रखने की बहुत बड़ी सजा मिली।
बता दें कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।