फिल्म डायरेक्टर ने सबरीमाला पर लिखी विवादित कविता, नाराज भक्तों ने फेंका गाय का गोबर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 25, 2019 02:41 PM2019-01-25T14:41:34+5:302019-01-25T14:41:34+5:30

मलयालम फिल्म निर्देशक प्रियनंदन  के ऊपर गाय के गोबर से हमला किया गया है। उनके ऊपर 25 जनवरी शुक्रवार को कुछ लोगों ने ये हमला किया।

After Sabarimala Remark, Malayalam Director Attacked With Cow Dung | फिल्म डायरेक्टर ने सबरीमाला पर लिखी विवादित कविता, नाराज भक्तों ने फेंका गाय का गोबर

फिल्म डायरेक्टर ने सबरीमाला पर लिखी विवादित कविता, नाराज भक्तों ने फेंका गाय का गोबर

मलयालम फिल्म निर्देशक प्रियनंदन  के ऊपर गाय के गोबर से हमला किया गया है। उनके ऊपर 25 जनवरी शुक्रवार को कुछ लोगों ने ये हमला किया। क्योंकि उन्होंने करीब 3 हफ्ते पहले फेसबुक पर सबरीमाला के अय्यप्पन पर अपमानजनक कविता पोस्ट की थी।

 खबरों के मानें तो हमलावरों ने शुक्रवार सुबह निर्देशक पर गाय के गोबर से मिश्रित पानी डाला है। निर्देशक को हमले के बाद  चेरपु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

द न्यूज मिनट से बात करते हुए, त्रिशूर में चेरपु पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा है कि उन्होंने अभी तक इस पूरे मामले की पुलिस में शिकायत नहीं दी है। लेकिन यहां शिकायत दर्ज की जाएगी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

जानें क्या है मामला

तीन हफ्ते पहले निर्देशक ने अपने फेसबुक पेज पर सबरीमाला देवता अयप्पा पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने अपमानजनक शब्दों और संदर्भों का उपयोग करने वाली कविता का प्रयोग किया था।

फिलहाल घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि प्रियनंदन के खिलाफ हमला निंदनीय था।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके विवादित पोस्ट के बाद निर्देशक को कुछ सप्ताह पहले दक्षिणपंथी समूहों से साइबर खतरों और चेतावनी का सामना करना पड़ा था।

Web Title: After Sabarimala Remark, Malayalam Director Attacked With Cow Dung

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे