लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर बोले हंसल मेहता- न आत्महत्या के लिए उकसाने, न ही मनी लॉन्डरिंग, न ही हत्या...

By भाषा | Updated: September 8, 2020 21:44 IST

रिया पर सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और मीडिया भी उन पर लगातार तीखे सवाल उठा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘अलीगढ’ के निर्देशक मेहता ने भी कहा, ‘‘ आत्महत्या के लिए उकसाने की बात नहीं, धनशोधन की बात नहीं, हत्या नहीं? अब मुझे पता चला कि भारत में अब तक गांजा क्यों वैध नहीं किया गया।’’‘छपाक’ की सह लेखिका ने कहा कि अभिनेत्री को राजपूत के जीवन संबंधी चुनाव के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने भी यही प्रतिक्रिया दी है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के एक मामले में मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की प्रतिध्वनि ट्विटर पर भी सुनाई दी और फिल्मोद्योग के कई लोगों ने इसे ‘प्रतिशोध भरा’ और ‘मीडिया द्वारा चलाया जाने वाला मुकदमा’ करार दिया जबकि अन्य ने इसे कर्मफल और गलत कामों का नतीजा बताया। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। 

रिया पर सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और मीडिया भी उन पर लगातार तीखे सवाल उठा रहा है। दक्षिण मुम्बई में एनसीबी कार्यालय से रिया जब बाहर गयीं तो उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिए हाथ हिलाया। बॉलीवुड की मुख्यधारा ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी रखी है लेकिन हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, अलंकृता श्रीवास्तव जैसे निर्देशकों और लेखिका अतिका चौहान जैसे लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

अनुभव सिन्हा ने मीडिया पर साधा निशाना

‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों के निर्देशक सिन्हा ने पत्रकारों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ यदि अब भी आप पत्रकार महसूस करते हैं तो इस्तीफा दे दीजिए। आप भूखे नहीं मरेंगे। आपको नये दोस्त, मौके और मंच मिल जायेंगे।’’ ‘अलीगढ’ के निर्देशक मेहता ने भी कहा, ‘‘ आत्महत्या के लिए उकसाने की बात नहीं, धनशोधन की बात नहीं, हत्या नहीं? अब मुझे पता चला कि भारत में अब तक गांजा क्यों वैध नहीं किया गया।’’ ‘छपाक’ की सह लेखिका ने कहा कि अभिनेत्री को राजपूत के जीवन संबंधी चुनाव के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। 

रिया के सपोर्ट में कही यह बात

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ वह ड्रग लेते थे और उन्हें मानसिक रूग्णता हुई। यह स्वीकार करना इतना मुश्किल क्यों है? क्यों किसी महिला को किसी बालिग व्यक्ति के जीवन संबंधी चुनाव के लिए दोषी ठहराया जा रहा है।’’ श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ शानदार काम, भारत। डायन को जलाने का मजे लो। शायद सती (प्रथा) वापस आ जाए। ’’ ‘लिपिस्टिक अंडर माई बुर्का’ की निर्देशक ने कहा, ‘‘ ब्रह्मांड इस तबाही के दौर में रिया के माता-पिता को ताकत दे। एनसीबी ने गिरफ्तार किया। अब भी वही हत्यारिन नहीं है। मीडिया सर्कस, मुझे ताज्जुब होता है कि यह शाम की चाय पर चर्चा का विषय है।’’ 

भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी का रिएक्शन भी आया सामने

प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी ने ट्वीट किया, ‘‘ रिया के खिलाफ सारे आरोप फेल हो गये। हत्या? सबूत नहीं। हत्या में साथ देना? वह वहां नहीं थी। 15 करोड़ रूपये चुराने ? उसके यहां कुछ नहीं मिला। वह जांच के लिए तैयार है। ...’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ उत्पीड़न, सार्वजनिक रूप से अमान, धौंसबाजी। बॉलीवुड में ऐसे लोग हैं जिन्होंने निरंतर उनका उपहास किया। इस संबंध में कंगना सही है। आप अस्थिर दिमाग से बॉलीवुड में नहीं टिक सकते।’’ हालांकि राजपूत की पूर्व गलफ्रेंड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कहा, ‘‘ न्याय हुआ। कुछ भी भाग्य से नहीं होता। आप अपने कर्मों से अपनी नियति रचते हैं। यही कर्म है।’’ राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद लिखा, ‘‘ ईश्वर हमारे साथ है।’ अभिनेता शेखर सुमन ने कहा, ‘‘‘आप जैसा बोयेंगे , वैसा काटेंगे।’’ भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने भी यही प्रतिक्रिया दी है। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच