रिया चक्रवर्ती के बाद सामने आया जिया खान और महेश भट्ट का पुराना वीडियो, असहज नजर आईं दिवंगत एक्ट्रेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 14:58 IST2020-08-22T14:58:38+5:302020-08-22T14:58:38+5:30

जिया खान और महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिया महेश के साथ काफी असहज नजर आ रही हैं।

After Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt and Jiah Khan's video went viral | रिया चक्रवर्ती के बाद सामने आया जिया खान और महेश भट्ट का पुराना वीडियो, असहज नजर आईं दिवंगत एक्ट्रेस

रिया चक्रवर्ती के बाद सामने आया जिया खान और महेश भट्ट का पुराना वीडियो, असहज नजर आईं दिवंगत एक्ट्रेस

Highlightsजिया खान 3 जून 2013 को मृत पाई गई थीं।उनकी मृत्यु के बाद कई तरह की बातें सामने आईं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब सीबीआई कर रही है। ऐसे में सीबीआई की एक टीम मुंबई पहुंची चुकी है। अब फैंस और परिवार को लग रहा है कि हो सकता है मामले का सच सबके सामने आए। वहीं, सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। यही नहीं, हाल ही में रिया और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट भी वायरल हो गई है। 

बताया जा रहा है कि रिया और महेश की जो चैट सोशल मीडिया पर लीक हुई है वह 8 जून के बाद की है। यही नहीं, अब सोशल मीडिया पर जिया खान और महेश भट्ट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश जिया का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इससे जिया बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वो वीडियो में असहज नजर आ रही हैं। मगर वीडियो में आवाज साफ ना आने के कारण कुछ खास समझ नहीं आ रहा है।

बता दें, जिया खान 3 जून 2013 को मृत पाई गई थीं। उनकी मृत्यु के बाद कई तरह की बातें सामने आईं। कई लोगों ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि कुछ का कहना था कि ये एक प्लान मर्डर है। कुछ ऐसी ही स्थिति सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी है। 34 वर्षीय सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

Web Title: After Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt and Jiah Khan's video went viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे