मणिकर्णिका के टीजर रिलीज के बाद कंगना रानौत के एक्सप्रेशन्स का उड़ा मजाक, लोगों ने बनाए फनी मीम्स
By विवेक कुमार | Published: October 3, 2018 01:07 PM2018-10-03T13:07:33+5:302018-10-03T13:07:33+5:30
फिल्म के इस टीज़र में कंगना अंग्रेजों से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं घुड़सवारी के साथ कंगना तलवारबाजी करती दिख रही हैं।
मुंबई, 3 अक्टूबर: अभी हाल ही में अभिनेत्री कंगना रानौत की मच अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की रानी' का टीज़र रिलीज हुआ है। मंगलवार को रिलीज हुए इस टीज़र को 1 करोड़ से ज्यादा के व्यूज मिले हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स ने टीज़र को देखकर अपने रिएक्शन दिए हैं। कुछ इसे जबरदस्त बता रहे हैं तो कुछ कंगना रानौत के एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स कंगना रनौत के इस टीजर को ऋतिक रोशन से भी जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ ने कंगना के डायलॉग को लेकर भी मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने कहा- मेरी हंसी रुक नहीं रही है। आज़ादी बोल रही है या चाचा जी.. वहीं कुछ ने उनका फनी मीम्स ऋतिक रोशन से जोड़कर बनाया है।
#ManikarnikaTeaser 😂😂
— Liberated !! (@iNipunK) October 2, 2018
Kangana: Will you marry me Hrithik?
Hrithik: No. I have no interest.
Kangana: Why? I love you a lot.. I have been stalking you from years.. Do check your email Inbox...
Hrithik: but I am not interested!
Kangana : pic.twitter.com/NGvxAiEtoG
😂😂😂😂 i can't stop laughing really 😂😂😂😂🙌🙌🙌
— लापरवाह (@HrxRohit_) October 2, 2018
Aazaadi bol rahi hai ya Chacha Ji 😂😂😂😂😂😂😂#ManikarnikaTeaser#KanganaRanautpic.twitter.com/yzdtqzFpR0
I don't encourage trolling but this one's too obvious and too funny. #KanganaRanaut resemblrs #Voldemort in #ManikarnikaTeaser. 😂😂😂 @HrithikRules@Pranaywaaa@Hrithikdbest@HrithikWeb@iHrithikFan@iHrithiksSniperpic.twitter.com/nf5a1QvQZa
— Honest Opinions (@myhonop) October 2, 2018
#Manikarnika#ManikarnikaTeaser
— ً (@19__HHH) October 2, 2018
This will be scenario on 26th jan 2019 pic.twitter.com/Djns43gy7l
Me at the Dentist after a Root Canal. #manikarnikateaserpic.twitter.com/XYlw9Cd4CN
— Anid (@annoyinglyanid) October 2, 2018
बता दें कि कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का टीज़र गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुआ। 2 मिनट के टीज़र की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है। जिसमें बिग बी कहते हैं भारत वर्ष, महान सभ्यता जहां मिट्टी भी सोना थी, दिलों के दरवाजे हर मेहमान के लिए खुले थे। एक दिन इन्हीं दरवाजों से घुस आए कुछ क्रूर शैतानी इरादे। तब इस मिट्टी के गर्भ से उठ खड़ी हुई मणिकर्णिका।
फिल्म के इस टीज़र में कंगना अंग्रेजों से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं घुड़सवारी के साथ कंगना तलवारबाजी करती दिख रही हैं। उनका लुक और एक्शन भी शानदार है। टीजर के आखिर में अमिताभ बच्चन बोलते हैं, "खूब लड़ी मर्दानी थी वो, झांसी वाली रानी थी वो।"