लता मंगेशकर के बाद अब अक्षय कुमार की सासू मां डिंपल कपाडिया अस्पताल में भर्ती, ट्विंकल खन्ना मिलने पहुंची

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 16, 2019 06:00 PM2019-11-16T18:00:37+5:302019-11-16T18:02:17+5:30

शनिवार को ट्विंकल खन्ना अपनी मां डिंपल से अस्पताल मिलने पहुंचीं। इससे पहले अक्षय कुमार भी डिंपल से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए थे।

After Lata Mangeshkar, Akshay Kumar's mother-in-law Dimple Kapadia admitted to hospital | लता मंगेशकर के बाद अब अक्षय कुमार की सासू मां डिंपल कपाडिया अस्पताल में भर्ती, ट्विंकल खन्ना मिलने पहुंची

लता मंगेशकर के बाद अब अक्षय कुमार की सासू मां डिंपल कपाडिया अस्पताल में भर्ती, ट्विंकल खन्ना मिलने पहुंची

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की सासू मां यानी डिंपल कपाडिया अस्पताल में भर्ती हैं। डिंपल कपाडिया को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को ट्विंकल खन्ना अपनी मां डिंपल से अस्पताल मिलने पहुंचीं। इससे पहले अक्षय कुमार भी डिंपल से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए थे।

डिंपल कपाडिया किस बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। डिंपल हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'टेनट' के लिए चर्चा में थीं। इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हॉलीवुड के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। 'टेनट' क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित एक थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म 'टेनट' को फिल्म निर्माता एम्मा थॉमस के साथ को-प्रोडूस भी कर रहे हैं। 'टेनट' एक एक्शन से भरपूर फिल्म है और इसे सात देशों में शूट किया जाएगा। फिल्म जुलाई 2020 में स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।
 

Web Title: After Lata Mangeshkar, Akshay Kumar's mother-in-law Dimple Kapadia admitted to hospital

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे