लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब डायरेक्टर निखिल आडवाणी को भी हुआ कोरोना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 27, 2020 08:15 IST

डायरेक्टर के तौर पर निखिल ने 'कल हो ना हो', 'सलाम-ए-इश्क', 'चांदनी चौक टू चाइना', 'पटियाला हाउस', 'डी-डे', 'हीरो', 'कट्टी-बट्टी' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्में बनाई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकई फिल्मी हस्तियों के बाद अब डायरेक्टर निखिल आडवाणी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैंपता चला है कि निखिल में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है

कई फिल्मी हस्तियों के बाद अब डायरेक्टर निखिल आडवाणी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. पता चला है कि निखिल में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से निखिल आडवाणी की तबीयत ठीक नहीं थी.

उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया, तो वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं. हालांकि अभी निखिल की तबीयत कैसी है, यह पता नहीं चल पाया है. निखिल से पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, तमन्ना भाटिया, कनिका कपूर, हर्षवर्धन राणे, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और जेनेलिया डिसूजा जैसे सितारे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असोसिएट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की थी. डायरेक्टर के तौर पर निखिल ने 'कल हो ना हो', 'सलाम-ए-इश्क', 'चांदनी चौक टू चाइना', 'पटियाला हाउस', 'डी-डे', 'हीरो', 'कट्टी-बट्टी' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्में बनाई हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस