पद्मश्री विवाद: अदनान सामी ने चुप्पी तोड़ी, मेरे पिता लड़ाकू पायलट थे, देश के प्रति अपना फर्ज निभाया

By भाषा | Published: January 30, 2020 09:00 AM2020-01-30T09:00:11+5:302020-01-30T09:00:11+5:30

अदनान सामी ने कहा, मेरे पिता पुरस्कृत लड़ाकू पायलट थे और एक पेशेवर सैनिक थे। उन्होंने अपने देश के प्रति अपना फर्ज निभाया

Adnan Sami Reacts to Padma Shri Flak, Says 'I'm Being Used as a Pawn By Politicians' | पद्मश्री विवाद: अदनान सामी ने चुप्पी तोड़ी, मेरे पिता लड़ाकू पायलट थे, देश के प्रति अपना फर्ज निभाया

अदनान सामी (फाइल फोटो)

Highlightsसामी ने कहा, मेरे पुरस्कार का मेरे पिता से क्या लेना देना? यह गैरजरूरी है।मैं नेता नहीं हूं, मैं संगीतकार हूं-सामी

पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद से शुरू हुए विवाद पर सामी ने कहा कि कुछ नेता राजनीतिक लाभ के लिए बेवजह उनका नाम विवादों में घसीट रहे हैं। सामी को 2016 में भारत की नागरिकता दी गई थी। उन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सरकार का ‘अनंत आभार’ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों से उनके अच्छे संबंध है। उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा,‘‘आलोचना करने वाले कुछ राजनेता हैं। वे किसी राजनीतिक एजेंडा के तहत ये कर रहे हैं और इसका मुझसे कोई लेना देना नहीं है। मैं नेता नहीं हूं, मैं संगीतकार हूं।’’

दरअसल सामी के पिता पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे और इसी लिए सामी के नाम पर विवाद है लेकिन सामी पूरे विवाद को गैरजरूरी मानते हैं। उन्होंने कहा,‘‘मेरे पिता पुरस्कृत लड़ाकू पायलट थे और एक पेशेवर सैनिक थे। उन्होंने अपने देश के प्रति अपना फर्ज निभाया। उसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूं। वह उनका जीवन था और उसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। मैंने उससे लाभ नहीं उठाया और न ही उसका श्रेय लिया। ठीक इसी प्रकार से मैं जो करता हूं उसका श्रेय उन्हें नहीं दिया जा सकता। मेरे पुरस्कार का मेरे पिता से क्या लेना देना? यह गैरजरूरी है।’’ 

Web Title: Adnan Sami Reacts to Padma Shri Flak, Says 'I'm Being Used as a Pawn By Politicians'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे