स्पेन में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में दिखें आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, डेटिंग की अफवाहों ने पकड़ा जोर
By अंजली चौहान | Published: July 12, 2023 12:23 PM2023-07-12T12:23:09+5:302023-07-12T12:30:47+5:30
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इस समय स्पेन में हैं जहां उन्होंने एक रॉक कॉन्सर्ट में भाग लिया। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अलग-अलग पोस्ट साझा किया है।
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के बीच डेटिंग की अफवाहों ने इस समय बॉलीवुड में गर्मी बढ़ा रखी है। इस बीच दोनों स्टार स्पेन में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में देखें गए जिसके बाद इन खबरों ने और जोर पकड़ लिया है।
दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अलग-अलग पोस्ट साझा किए लेकिन यह पुष्टि हो गई कि दोनों ने वास्तव में स्पेन में एक रॉक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया है।
हालांकि, आदित्य और अनन्या ने अपनी साथ में कोई फोटो साझा नहीं की है लेकिन दोनों की एक जगह की फोटो देख फैन्स के बीच ये बात खूब हो रही कि क्या ये दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।
गौरतलब है कि अनन्या ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कॉन्सर्ट की एक तस्वीर साझा की और इसके साथ कैप्शन भी साझा किया।
इसी कड़ी में आदित्य कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर नीली मुस्कुराहट वाली इमोजी और एक बंदर इमोजी के साथ संगीत कार्यक्रम का एक छोटा सा वीडियो साझा किया।
बता दें कि पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आने के बाद से ही आदित्य और अनन्या के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही थीं। तब से उन्हें अन्य फिल्मी पार्टियों में एक साथ देखा गया है। इसके बाद एक बार फिर दोनों ने आर्कटिक मंकीज कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया है।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का वर्कफ्रंट
अनन्या पांडे को हाल ही में करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर में देखा गया था। वह रणवीर के साथ एक डांस नंबर में नजर आई थीं।
इसके अलावा एक्ट्रेस विक्रमादित्य मोटवानी की अनटाइटल्ड साइबर क्राइम-थ्रिलर में दिखाई देंगी। उनके पास सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव के साथ फरहान अख्तर की खो गए हम कहां भी है।
वह कॉमेडी फिल्म, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो के कॉल मी बे के साथ अपनी वेब श्रृंखला की शुरुआत भी करेंगी।
वहीं, बात करें आदित्य रॉय कपूर की तो वह हाल ही में एक क्राइम थ्रिलर फिल्म गुमराह में देखे गए थे। इसके अलावा हाल ही में उनकी वेब सीरीज नाइट मैनेजर आई है। उनका अगला प्रोजेक्ट अनुराग बासू के साथ है।