लाइव न्यूज़ :

"आदिल ने मेरा न्यूड वीडियो 47 लाख रुपये में बेचा", राखी सावंत का सनसनीखेज आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 23, 2023 10:01 IST

राखी सावंत ने अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाया कि उन्होंने दुबई में कथिततौर से उनका न्यूड वीडियो बनाया और उसे 47 लाख रूपये में बेच दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत ने अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी पर लगाया सनसनीखेज आरोप राखी ने कहा कि आदिल ने दुबई में नहाते समय उनका कथिततौर पर न्यूड वीडियो बनाया उन्होंने कहा कि आदिल दुर्रानी ने उनके न्यूड वीडियो को 47 लाख रुपये में बेच दिया है

मुंबई:मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लूक रखने वाली राखी सावंत और उनके पूर्व पति आदिल दुर्रानी के बीच चल रहे सार्वजनिक विवाद में उस समय भारी उलटफेर आ गया, जब राखी की शिकायत के कारण काल कोठरी में बंद आदिल दुर्रानी अभी जेल से रिहा ही हुए कि राखी ने उन पर एक और सनसनीखेज आरोप लगा दिया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार राखी ने तलाक का केस लड़ने वाले अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कथिततौर से उनका न्यूड वीडियो बेचा है। जी हां, राखी ने इस बात का दावा किया कि आदिल ने उनका न्यूड वीडियो 47 लाख रुपये में किसी अन्य को बेच दिया है।

इससे पूर्व राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के साथ विवाद होने के बाद उन पर घरेलू हिंसा और अपने धन के दुरुपयोग का केस दर्ज करवाया था। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वहीं जेल से बाहर आने के बाद दुर्रानी ने भी राखी सावंत पर कुछ गंभीर आरोप लगाए और यहां तक कह दिया कि जब राखी की बीमार मां का देहांत हुआ था तो राखी शोक मनाने का नाटक कर रही थीं और बिरयानी खा रही थीं।

इन आरोपों से नाराज अब राखी सावंत ने भी आदिल के खिलाफ आरोपों का मोर्चा खोल दिया और पिंकविला को दिये एक इंटरव्यू में दावा किया कि आदिल ने दुबई में उनका न्यूड वीडियो 47 लाख रुपये में बेच दिया। राखी ने कहा, “मैं बाथरूम में थी और वो शूटिंग कर रहा है। ऐसे बहुत सारे वीडियो, जिसमें मैं न्यूड थी। मैं उसकी बीवी थी बावजूद उसके घर में उसने मेरा जबरन रेप किया।''

इसके साथ राखी ने यह भी कहा, "अगर वो वीडियो वायरल हो जाएंगे तो न जाने मैं क्या करूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं ज़हर खाकर आत्महत्या कर लू या फिर कंहा जाउ? दुनिया के सामने अगर मेरा न्यूड वीडियो वायरल होता है तो भला मैं इस दुनिया को कैसे अपना चेहरा दिखाऊंगी? मैं सामान्य लड़की नहीं हूं, इंडिया के सेलिब्रिटी हूं, एक ब्रांड हूं।''

मालूम हो कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने पिछले साल जुलाई में शादी की थी। उस समय भी दोनों की जोड़ी मीडिया में सुर्खियां बनी थी और अब उनके बीच हो रहा विवाद भी मीडिया में चर्चा का विषय बन रहा है।

टॅग्स :राखी सावंतदुबईमुंबईबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस