रैपर बादशाह के गाने पर इस एक्ट्रेस ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, वायरल हो गया वीडियो 

By पल्लवी कुमारी | Published: April 14, 2018 06:23 AM2018-04-14T06:23:31+5:302018-04-14T06:23:31+5:30

पिछले दिनों बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने अपनी दादी के साथ डांस करते वीडियो शेयर की थी। जिसे महज 6 घंटे में छह लाख से ज्यादा बार देखा गया था।

Adah Sharma dancing on Singer badshah song viral on Social media | रैपर बादशाह के गाने पर इस एक्ट्रेस ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, वायरल हो गया वीडियो 

रैपर बादशाह के गाने पर इस एक्ट्रेस ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, वायरल हो गया वीडियो 

मुंबई, 14 अप्रैल: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव  रहती हैं। अदा आए दिन इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहती हैं, जिससे वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर डांस के वीडियो के जरिए जलवे बिखेरते रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी दादी के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया था। अब अदा ने  सिंगर व रैपर बादशाह के गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर की है। 

अदा ने बादशाह के फेमस सॉन्ग  करेजा करेजा गाने पर डांस किया है। इस वीडियो में अदा शॉट स्कर्ट और टी-शर्ट में दिख रही हैं। गाने पर अदा ने हॉट स्टाइट में कई स्टेप्स दिखाए हैं। इस वीडियो को अदा के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

पिछले दिनों अदा के साथ उनकी दादी तुलसी सुंदर पूरी डांस करते दिखीं थी। इस वीडियो में अदा काफी मस्ती भरे अंदाज में दिख रहीं थी। इस वीडियो को महज 6 घंटे में छह लाख से ज्यादा बार देखा गया था।

 

अदा शर्मा ने 2008 में बॉलीवुड में '1920' से कदम रखा था। इसके बाद अदा ने  'कमांडो 2'  'हम हैं राही कार के' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

Web Title: Adah Sharma dancing on Singer badshah song viral on Social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे