लाइव न्यूज़ :

Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्लास्टिक से ढका चेहरा, चेतावनी देकर कहा- जब कोरोनावायरस फैलेगा तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 11:20 IST

हाल ही में शेफाली शाह ने एक खास तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपना चेहरा प्लास्टिक से ढके नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) ने भी कोराना सबंध में अपना रिएक्शन दिया है।पीएम मोदी के इस फैसले पर बॉलीवुड गलियारे से जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। ऐसे में अब 14 अप्रैल तक देश पूरी तरह से बंद रहेगा। इस लॉकडाउन के साथ लोगों के घर से बाहर निकने पर रोक लगा दी गई है।पीएम मोदी के इस फैसले पर बॉलीवुड गलियारे से जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) ने भी इस सबंध में अपना रिएक्शन दिया है।

हाल ही में शेफाली शाह ने एक खास तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपना चेहरा प्लास्टिक से ढके नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को कोरोनावायरस से बचने की खास सलाह दी।

शेफाली शाह के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने अपने चेहरे को प्लास्टिक ढक रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कोरोनोवायरस  के दौरान घर के अंदर रहने का आग्रह कर रही हैं। इस वीडियो में शेफाली शाह ने लोगों को आगाह करते हुए आगे कहा कि जब कोविड 19 (Covid 19) फैलेगा तो लोगों का सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। भारत में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हुई है जबकि देश में कोविड-19 से 649 केस सामने आ चुके है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 124 पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में 24 मार्च को जिस महिला की मौत हुई थी उसकी जांच रिपोर्ट में उसे कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला। राज्य मेंमें इस वायरस के संक्रमण के कारण कुल चार लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस