लाइव न्यूज़ :

माला पार्वती के बेटे पर मेकअप आर्टिस्ट को नग्न तस्वीरें भेजने का आरोप, एक्ट्रेस ने कहा- नहीं करूंगी बेटे का बचाव

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 22:07 IST

एक्ट्रेस माला पार्वती इस पूरे मामले की सच्चाई सबके सामने लाना चाहती हैं। उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है और बेटे के गलत होने पर वह उनका सपोर्ट भी नहीं करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर केरल के त्रिवेंदम की ट्रांस वुमन मेकअप आर्टिस्ट सीमा विनीत ने इन सभी बातों का खुलासा किया। माला पार्वती ने भी इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी।माला पार्वती ने अपने बेटे को सुधारने के लिए कानून का सहारा लेने की बात भी कही।

मलयालम ऐक्ट्रेस माला पार्वती के बेटे पर मेकअप आर्टिस्ट ने एक गंभीर आरोप लगाया है। माला पार्वती के बेटे को लेकर मेकअप आर्टिस्ट सीमा विनीत ने कहा कि वह उन्हें नग्न तस्वीरें भेजीं हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद एक्ट्रेस ने सीमा विनीत का साथ देते हुए बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। माला पार्वती के मुताबिक वह इस मामले में अपने बेटे का बचाव नहीं करेंगी। 

सोशल मीडिया पर केरल के त्रिवेंदम की ट्रांस वुमन मेकअप आर्टिस्ट सीमा विनीत ने इन सभी बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साल 2017 से ही उन्हें माला पार्वती के बेटे अश्लील मैसेज भेज रहे थे। जिसे उन्होंने हाल ही में देखा है। सीमा विनीत के पोस्ट को देखने के बाद माला पार्वती ने उनसे माफी मांगी और साथ अपने बेटे को सुधारने के लिए कानून का सहारा लेने की बात भी कही। 

माला पार्वती ने बेटे को लेकर कही ये बात

माला पार्वती ने भी इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। माला पार्वती ने कहा कि इस जानकारी उन्हें पहले से थी और इसके लिए उन्होंने सीमा विनीत से माफी भी मांगी थी। एक मां होते हुए मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे को इसके लिए सजा मिले। उन्होंने कहा कि जब इस मामले को लेकर उन्होंने विनीत की एक दोस्त से बात की थी और उन्हें पता चला कि इस मुद्दे से तभी समझौता किया जाएगा जब वह मुआवजा देंगी। 

सीम विनीत ने खुद पर लगे आरोपों को बताया गलत

वहीं माला पार्वती के मुआवजे वाली बात को सीमा विनीत ने पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कभी कोई बात नहीं हुई थी। मैं अपने व्यक्तित्व की कीमत लगाऊंगी। ये सुनने में ही बेहद अजीब लगता है। जबकि इस पूरे मामले पर माला पार्वती के बेटे ने बताया कि यह सब आपसी सहमति से हुई थी और वो दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच