जल्द मां बनने वाली हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम पर की अनाउंसमेंट
By मेघना वर्मा | Published: August 18, 2019 09:12 AM2019-08-18T09:12:14+5:302019-08-18T09:12:14+5:30
लीजा हेडन अपनी पहली प्रेग्नेन्सी के दौरान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। लीजा हमेशा ही अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करती रहती हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने शनिवार देर रात अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर कर इस बात का जानकारी दी।
लीजा हेडन ने अपने पति और बेटे के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक मोनोकिनी पहन रखी है। फोटो में लीजा का बेबी पंप नजर आ रहा है। फोटो शेयर कर लिखा है, 'जल्द ही हम चार होने वाले हैं।' लीजा की इस फोटो पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें लीजा हेडन को उनकी कुछ फिल्मों के लिए काफी सराहना मिली थी। कंगना रनौत की फिल्म क्वीन में विजय लक्ष्मी के रोल के लिए वो मशहूर हैं। वहीं टीवी शोज पर भी वो अपना जलवा दिखा चुकी हैं। लीजा ने साल 2016 में मॉडलिंग शो को जज कर चुकी हैं। बता दें लीसा रे दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले उनका एक बेटा है।
लीसा के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैकसन भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेन्सी के टाइम भी एमी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपनी बेबी बंप फ्लॉट करते हुए अक्सर दिख जाती हैं।