लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद अब करने वाले हैं नया काम, जल्द प्रवासियों को घर भेजने के अनुभव पर लिखेंगे किताब

By भाषा | Updated: July 15, 2020 16:15 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अब लॉकडाउन के बीच प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के अपने अनुभव पर किताब लिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने मुंबई में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया था।सोनू की इस किताब में लोगों की मदद करने की उनकी यात्रा के भावनात्मक पहलुओं के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण क्षणों का भी जिक्र होगा।

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद अपने इस अनुभव पर किताब लिखेंगे। उनकी यह पहली किताब होगी। अभी हालांकि इस किताब का नाम तय नहीं हुआ है। इस किताब में लोगों की मदद करने की उनकी यात्रा के भावनात्मक पहलुओं के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण क्षणों का भी जिक्र होगा। 

इस साल के अंत में प्रकाशित होगी किताब

प्रकाशन हाउस पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया ने बुधवार को बताया कि यह किताब इस साल के अंत में प्रकाशित होगी। सूद ने एक बयान में कहा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे श्रमिकों की मदद का जरिया बनाया। भले ही मेरा दिल मुंबई में धड़कता हो लेकिन इस घटना के बाद मैं महसूस करता हूं कि मेरे अंदर का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, उत्तराखंड और अन्य कई राज्यों में जीता है जहां मेरे नए दोस्त बने हैं और मेरा गहरा संबंध बना है।' 

लॉकडाउन के बीच प्रवासियों को उनके गृह राज्य पहुंचाया था

उन्होंने कहा, 'मैंने निर्णय लिया है कि हमेशा के लिए मेरी आत्मा में बस चुकी कहानियों और अनुभवों को मैं किताब में दर्ज करूंगा…मैं उत्साहित हूं और किताब के जरिए आपसे जुड़ने की प्रतीक्षा में बेताब हूं। मैं आपका समर्थन चाहता हूं…सभी को प्यार।' अभिनेता ने मुंबई में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया था। 

टोल फ्री नंबर भी जारी किया था

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोनू सूद (Sonu Sood) और उनकी टीम ने इस संबंध में टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया था। उन्होंने मार्च में लागू लॉकडाउन की वजह से शहर में फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए खाना, बस, ट्रेन के साथ ही विमान तक की व्यवस्था की थी। 

टॅग्स :सोनू सूदकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस