लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए फिल्म इंडस्ट्री को दोष देना गलत, एक्टर जितेंद्र कुमार ने बताई वजह

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2020 12:42 IST

जितेंद्र कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'चमन बहार' की वजह से चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर जितेद्र ने अब अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देकई लोगों का ऐसा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में होने वाले भेद-भाव के भेंट चढ़ गए। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से डेब्यू करने वाले जितेंद्र का मानना है कि सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड जिम्मेदार नहीं है। एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में जितेंद्र ने कहा कि सुशांत की मौत बेहद दुखद और शॉकिंग है।

फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव और नेपोटिजम को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से लोग लगातार इस पर बात कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रेटी से लेकर फैंस तक इस मामले पर अपनी बात रख रहे हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में होने वाले भेद-भाव के भेंट चढ़ गए। 

कंगना रनौत से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रेटी सुशांत की मौत के लिए नेपोटिजम को जिम्मेदार ठहरा रहा है। वहीं एक तबका ऐसा भी है जो सुशांत की मौत के लिए सिर्फ उन्हें ही जिम्मेदार मानती है। एक्टर जितेंद्र कुमार ने अब इस मसले पर अपनी बात रखी है। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से डेब्यू करने वाले जितेंद्र का मानना है कि सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड जिम्मेदार नहीं है। 

सुशांत की मौत बेहद दुखद और शॉकिंग

एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में जितेंद्र ने कहा कि सुशांत की मौत बेहद दुखद और शॉकिंग है। लेकिन इसके लिए बॉलीवुड को दोष देना गलत होगा। समस्याएं हर जगह होती है। हर इंडस्ट्री में कुछ न कुछ परेशानियों से लोगों को गुजरना पड़ता है। ये बात अलग है कि इंडस्ट्री को हर एक व्यक्ति का ख्याल रखना चाहिए और उसके मुश्किल वक्त में हौसलाअफजाई करनी चाहिए। जैसा सुशांत के साथ नहीं हुआ। 

डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ के लिए जागरूक होना जरूरी

जितेंद्र ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि आज के समय में फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी जरूरी हो गया है। हर इंसान को इस पर अधिक से अधिक काम करने की आवश्यकता है। दीपिका पादुकोण और आयुष्मान खुराना जैसे सितारे लगातार सोशल मीडिया पर लोगों को डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ के लिए जागरूक कर रहे हैं। लोगों को जागरुक होकर इस तरह के कदम को उठाने से बचने की जरूरत है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच