असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ-अक्षय, दान दिए इतने पैसे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 26, 2019 11:13 AM2019-07-26T11:13:18+5:302019-07-26T13:53:23+5:30

एक्टर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद किया हैं। लोगो से योगदान की मांग भी की हैं।

actor amitabh and akshay kumar came in support for pepople in assam | असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ-अक्षय, दान दिए इतने पैसे?

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ-अक्षय, दान दिए इतने पैसे?

Highlightsअभिनेता अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि दी हैं ।एक्टर अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में 1करोड़ रुपए दान किया हैं।

असम में आई बाढ़ के चलते हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। वहां रहने वाले लोगों के जीवन की मुश्किलें भी बढ़ती ही जा रही हैं। असम मे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए एक राहत कोष की शुरुआत की हैं। ऐसे में बॉलीवु़ड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि दी हैं ।

अमिताभ बच्चन की 51 लाख रुपए की सहायता राशि के योगदान की जानकारी खुद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्वीटर पर दी हैं और साथ में लिखा है कि 'हम श्री आमिताभ बच्चन जी की सराहना करते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए का योगदान दिया। यह लोगो के प्रति उनके दया भाव को दर्शाता है।'


 वही दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने भी आपने ट्विटर के जरिए लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए योगदान की मांग की हैं उन्होंने लिखा है कि 'असम संकट में है, बाढ़ से वहां भारी नुकसान हुआ है। असम के लोगों को मदद भेजें सब लोग मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे और सहयोग करे। मेने तो कर दिया... और आपने????


बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन से पहले ही बाढ़ पीड़ितों की मदद में 1 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों सें मदद के लिए सामने आने के लिए कहा हैं।


 एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक लिंक शेयर किया है। बताया है कि जो लोगों को पीड़ितों की मदद के लिए दान देना चाहते हैं वो इस लिंक के जरिए कर सकते हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की तरफ से    सहायता राशि के बारे अब तक कोई खबर नहीं सामने आई हैं। 
 

Web Title: actor amitabh and akshay kumar came in support for pepople in assam

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे