शाहरुख खान के बेटे आर्यन की बॉलीवुड में इस स्टारकिड के साथ होगी एंट्री, करण जौहर बनाएंगे फिल्म !
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 28, 2018 11:01 AM2018-08-28T11:01:48+5:302018-08-28T11:45:05+5:30
बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टारकिड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म धड़क के जरिए जाह्नवी कपूर और ईशांन खट्टर ने सिनेजगत की शुरुआत की है।
मुंबई, 28 अगस्त: बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टारकिड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म धड़क के जरिए जाह्नवी कपूर और ईशांन खट्टर ने सिनेजगत की शुरुआत की है। अब इसी लिस्ट में दो बड़े स्टार्स के बच्चों के नाम और जुड़ने वाले हैं। खबर के अनुसार अब शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान का नाम भी जुड़ गया है।
अब आर्यन खान जल्द बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगे। डेक्कन क्रॉनिकल की की खबर के अनुसार निर्माता निर्देशक करण जौहर ने आर्यन खान का डेब्यू कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है। खास बात ये है कि आर्यन के साथ उनकी पहली फिल्म में बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर एंट्री करेंगी। इसके लिए उन्होंने खुशी कपूर को कुछ खास सलाहें भी दी हैं।
कहा जा रहा है खुशी बीते कई दिनों से फिल्म के लिए तैयारी भी कर रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि करण जौहर ने अभी से खुशी को अपने-आप को ग्रूम करने की सलाह दी है। वहीं, आर्यन की बात की जाए तो वह किंग खान के बेटे हैं तो ऐसे में फैंस उनको पर्दे पर देखने को लेकर खासा बेताव हैं। आर्यन के बॉलीवुड में आने को लेकर कई दिनों से खबरों हैं। कहा जा रहा है ये एक रोमांटिक फिल्म होगी। ये फिल्म कब से बनना शुरू होगी इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है।
वहीं, बोनी कपूर को पूरी उम्मीद है कि अगर खुशी करण जौहर के साथ अपना डेब्यू करेंगी तो वो भी जाह्नवी की तरह स्टारडम हासिल कर पाएंगी। वहीं, इससे पहले करण ने ही खुशी कपूर की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में लांच किया है। खुशी कपूर और आर्यन खान की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा। हांलाकि अभी इन दोनों के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर किसी तरह की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।