अब इस दिन रिलीज होगी अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां'
By विवेक कुमार | Published: July 27, 2018 03:59 PM2018-07-27T15:59:19+5:302018-07-27T15:59:19+5:30
'मनमर्जियां' में अभिषेक के लुक को पहले ही रिवील किया जा चुका है। फिल्म में अभिषेक सरदार के लुक में नजर आने वाले हैं।
मुंबई, 27 जुलाई: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' 14 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म के जरिए काफी लम्बे समय के बाद अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले अभिषेक 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
बता दें कि 'मनमर्जियां' में अभिषेक के लुक को पहले ही रिवील किया जा चुका है। फिल्म में अभिषेक सरदार के लुक में नजर आने वाले हैं। उनके साथ तापसी और विक्की भी प्रमुख भूमिका में हैं। आनन्द एल.राय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहें हैं।
इसके अलावा ऐसी भी चर्चा है कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को भी अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म फैंटम फिल्मस के बैनर पर बनेगी।
अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन ने आठ साल पहले आखिरी बार मणिरत्नम की रावण में साथ काम किया था।हुमा कुरैशी को भी फिल्म गुलाब जामुन के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन फिल्म के लेट हो जाने के वजह से हुमा ने फिल्म को करने से मना कर दिया।