लाइव न्यूज़ :

भाई-भतीजावाद बहस के बीच छलका अभिषेक बच्चन का दर्द, कहा- कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के पास गया पर...

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2020 15:07 IST

अभिषेक बच्चन ने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू करना उनके लिए कितना मुश्किल था। एक दौर था जब वह डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के पास चक्कर लगाया करते थे, लेकिन उन्हें काम नहीं मिलता था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म इंडस्ट्री के ही कई लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि बॉलीवुड में होने वाले भेद-भाव की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की जान गई।भाई-भतीजावाद पर चल रहे बहस के बीच एक्टर अभिषेक बच्चन ने अब अपना अनुभव शेयर किया है।अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों का जिक्र किया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिजम की चर्चाएं फिर तेज हो गई है। पिछले काफी समय से बॉलिवुड में नेपोटिजम पर बात की जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री के ही कई लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि बॉलीवुड में होने वाले भेद-भाव की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की जान गई। हर साल कई स्टारकिड बॉलीवुड में डेब्यू करते हैं, लेकिन उस मुकाबले टैलेंटेड एक्टरों का डेब्यू बहुत कम होता है। 

सुशांत सिंह राजपूत उन कलाकारों में से थे जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अलग-अलग रोल कर सुशांत ने खुद को साबित किया था। भाई-भतीजावाद पर चल रहे बहस के बीच एक्टर अभिषेक बच्चन ने अब अपना अनुभव शेयर किया है। फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरा करने वाले अभिषेक ने बताया कि उन्हें शुरुआत में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

शुरुआती दिनों में अभिषेक को करना पड़ा था स्ट्रगल

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों का जिक्र किया। अपने पोस्ट के साथ अभिषेक बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ साल 2009...दिल्ली 6 और पा। कम लोग ही जानते होंगे कि 1998 में, मैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक साथ फिल्मी करियर की शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन उस दौरान हमें कोई मदद नहीं मिली।'

हमेशा रहेगा 'समझौता एक्सप्रेस' नहीं बनने का मलाल

अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा मुझे 'समझौता एक्सप्रेस' के लिए डायरेक्ट करना चाहते थे, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद हमें कोई लॉन्च करने वाला नहीं मिला। मुझे याद नहीं कि मैंने कितने निर्माता और निर्देशकों से मुलाकात की और उनसे एक मौका मांगने का निवेदन किया, लेकिन किसी से मौका नहीं मिला!' यह फिल्म नहीं बन सकी जिसका मलाल हमारे दिल में हमेशा रहेगा।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच