VIDEO: शिकवे भुलाकर एक दूजे के गले लगे विवेक ओबेरॉय-अभिषेक बच्चन, आप भी देखें ये खास नजारा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 9, 2019 09:48 AM2019-09-09T09:48:31+5:302019-09-09T09:48:31+5:30

हाल ही में फैंस को एक खास नजारा देखने को मिला है। विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक दूसरे के गले मिलने नजर आए हैं।

Abhishek Bachchan and Vivek Oberoi hug and bond like never before at PV Sindhu's felicitation ceremony | VIDEO: शिकवे भुलाकर एक दूजे के गले लगे विवेक ओबेरॉय-अभिषेक बच्चन, आप भी देखें ये खास नजारा

VIDEO: शिकवे भुलाकर एक दूजे के गले लगे विवेक ओबेरॉय-अभिषेक बच्चन, आप भी देखें ये खास नजारा

एक समय पर  विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन के अफेयर की चर्चे जमकर सुर्खियों में थे। ये खबरें सलमान खान से ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद और अभिषेक से शादी के पहले आई थीं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के बाद से ही विवेक के परिवार के साथ भी इनके रिश्ते कोई खास नहीं रहे। लेकिन हाल ही में एक खास नजारा देखने को मिला है, जो हैरान करने वाला है।

हाल ही में भारतीय बैडमिंटन स्टार  पी.वी. सिंधु  को सम्मानित किया गया था। इस समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे। इस दौरान अभिताभ बच्चन भी बेटे अभिषेक के साथ यहां पहुंचे थे।इसी इवेंट में विवेक अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे थे। यहां अभिषेक और विवेक और आमना-सामना हुआ है।


जब विवेक और अभिषेक का सामना हुआ तो हर किसी की निगाह इन पर आकर टिक गई।सुरेश ओबेरॉय ने देखते ही अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया। इसके बाद अमिताभ की नजर विवेक पर पड़ी और फिर दोनों गले मिले। फिर अभिषेक भी वहां आ गए।

इसके बाद अभिनेष ने गर्भजोशी के साथ सुरेश को गले लगाया। फिर विवेक को भी गले लगाया। ये नजारा फैंस को बहुत दिनों बाद देखने को मिला था। इस नजारे से एक बात और साफ हो गई कि दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।

Web Title: Abhishek Bachchan and Vivek Oberoi hug and bond like never before at PV Sindhu's felicitation ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे