जल्द ही फैन्स को खुशखबरी देने वाले हैं अभिषेक और ऐश्वर्या, 'गुलाब जामुन' से करेंगे मुंह मीठा!
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 23, 2018 01:36 PM2018-07-23T13:36:15+5:302018-07-23T13:36:15+5:30
अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन ने आठ साल पहले आखिरी बार मणिरत्नम की रावण में साथ काम किया था।
मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड की क्यूट जोड़ियों में से एक है ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जोड़ी। अपने बॉलीवुड फ़िल्मी करियर के दौरान दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जल्द ही अभिषेक और ऐश की जोड़ी नजर आने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगे। वैसे अभी तक मेकर्स और डायरेक्टर ने इसे लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
कहा जा रहा है कि ये फिल्म फैंटम फिल्मस के बैनर पर बनेगी। अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन ने आठ साल पहले आखिरी बार मणिरत्नम की रावण में साथ काम किया था।
हुमा कुरैशी को भी फिल्म गुलाब जामुन के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन फिल्म के लेट हो जाने के वजह से हुमा ने फिल्म को करने से मना कर दिया।
बता दें कि ऐश्वर्या जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। जो कि 3 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को अतुल मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। फन्ने खान में ऐश एक पॉप स्टार के रोल को निभाते हुईं नजर आएंगी।
वहीं, अभिषेक बच्चन अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ अनुराग कश्यप की मनमर्जियां में नजर आने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में अभिषेक सरदार के गेटअप में नजर आए थे। फिल्म में विक्की कौशल भी हैं। मनमर्जियां 21 सितम्बर को रिलीज होगी।