Video: निरहुआ ने रखा आम्रपाली दुबे के कंधे पर सिर, बोली- 'मैं पिघल गई'

By विवेक कुमार | Published: August 24, 2018 05:11 PM2018-08-24T17:11:40+5:302018-08-24T17:11:40+5:30

निरहुआ और आम्रपाली अक्सर अपने वीडियोज को फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Aamrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav videos goes viral | Video: निरहुआ ने रखा आम्रपाली दुबे के कंधे पर सिर, बोली- 'मैं पिघल गई'

Video: निरहुआ ने रखा आम्रपाली दुबे के कंधे पर सिर, बोली- 'मैं पिघल गई'

मुंबई, 24 अगस्त: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। दोनों ने अब तक कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। इनमें हिन्दुस्तानी, पटना से पाकिस्तान और आशिक आवाज जैसी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद है।

निरहुआ और आम्रपाली अक्सर अपने वीडियोज को फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान का बेहद पॉपुलर डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं।

आम्रपाली ने इस वीडियो में चश्मा लगाया हुआ है और डायलॉग बोलती हुई दिख रही हैं-‘अपन रहते हैं सख्ती से, अपन ऐसे पिघलते नहीं… एटिट्यूड में रहते हैं अपने.. ऐसे में बड़ा सख्त लौंडा हूं, लेकिन मैं यहां पिघल गया…’

बता दें कि निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ चलल लंदन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। वहीं फिल्म के गाने भी काफी हिट हो रहे हैं।

इसके अलावा ये दोनों जय वीरू, वीर योद्धा महाबली, पटना जंक्शन, निरहुआ चलल अमेरिका और निरहुआ चलल ससुराल 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। वैसे अभी हाल ही में निरहुआ की फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए जबरदस्त कमाई की थी। 

बता दें कि आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। 

Web Title: Aamrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav videos goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे