आमिर खान ने कहा, हमें 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में 14 साल लग गए, अभिनेता ने अपने पॉडकास्ट में इसकी वजह भी बताई

By अनिल शर्मा | Published: May 6, 2022 10:57 AM2022-05-06T10:57:32+5:302022-05-06T11:13:25+5:30

बकौल आमिर खान, जून-जुलाई में फिल्म 14 साल पूरे करेगी, जबसे हमने इसे बनाने की शुरुआत की। यह काफी लंबी यात्रा रही है।

Aamir Khan reveal It took us 14 years to make Lal Singh Chaddha actor podcast | आमिर खान ने कहा, हमें 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में 14 साल लग गए, अभिनेता ने अपने पॉडकास्ट में इसकी वजह भी बताई

आमिर खान ने कहा, हमें 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में 14 साल लग गए, अभिनेता ने अपने पॉडकास्ट में इसकी वजह भी बताई

Highlightsआमिर खान ने बताया कि फिल्म अब लगभग पूरी हो चुकी है अभिनीत लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैलाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है 

मुंबईः आमिर खान ने अपने पहले पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म लाल सिंह चड्ढा बनाने में 14 लग गए। आमिर अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की कहानी नामक अपना पहला पॉडकास्ट लॉन्च किया। आमिर ने इस पॉडकास्ट में फिल्म से जुड़े अनकहे किस्से, पर्दे की पीछे की कहानी साझा की। 

आमिर खान ने कहा कि लाल सिंह चड्ढा को बनाने में उन्हें लगभग 14 साल लगे। अभिनेता ने बताया कि फिल्म अब लगभग पूरी हो चुकी है। बकौल आमिर खान, जून-जुलाई में फिल्म 14 साल पूरे करेगी, जबसे हमने इसे बनाने की शुरुआत की। यह काफी लंबी यात्रा रही है।लाल सिंह चड्ढा अभिनेता ने इतने लंबे वक्त के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म के अधिकार हासिल करने में कई साल लग गए। 

लाल सिंह चड्ढा के पहले गाने को लेकर उन्होंने कहा कि इसे जारी करने के पीछे का कारण यह है कि दर्शकों ने गाने सुनना बंद कर दिया है, और हमने गाने को सुनना बंद कर दिया है। आमिर ने कहा, "मैं चाहता था कि लोग प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा बनाए गए गीत को सुनें। हमें गायकों पर भरोसा है कि उन्होंने जो कुछ भी बनाया है उसे फिल्म के दृश्यों की आवश्यकता नहीं है। मैं चाहता था कि सभी लोग गीत सुनें और उस का अनुभव करें।"

बताते चलें कि आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज के लिए तैयार है। लाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आएंगी।

Web Title: Aamir Khan reveal It took us 14 years to make Lal Singh Chaddha actor podcast

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे