लाइव न्यूज़ :

Valentine day के एक दिन पहले राखी सावंत ने की पति रितेश से अलग होने की घोषणा, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 13, 2022 22:36 IST

राखी सांवत ने इंस्ट्राग्राम पर किये गये पोस्ट में लिखा है कि मैं यह बताते हुए बहुत ज्यादा दुखी हूं कि यह सब वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले हुआ, लेकिन फैसला तो लेना ही था।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस में राखी सवंत ने कहा था कि वो शो से बाहर होने के बाद पति रितेश से अलग हो जाएंगीराखी ने बिग बॉस के सेट पर कहा था कि रितेश से शादी के बाद उन्हें विवाह का सुख नहीं मिलाराखी ने कहा कि अब मुझे काम पर फोकस करना है और अपने आप को खुश और हेल्दी रखना है

मुंबई: बॉलीवुड में विवादों की मल्लिका कही जाने वाली राखी सावंत ने पति रितेश के साथ रिश्ता तोड़ लिया है। अपने अजीब-ओ-गरीब और बोल्ड बयानों से मीडिया की खबरों में बनी रहने वाली राखी सावंत ने इंस्ट्राग्राम पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी साझा की है कि वो पति रितेश से अलग हो रही है।

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपने दर्द को साझा करते हुए लिखा- "मेरे प्यारे फैंस और चाहने वालों मैं आप सब को इस बात की जानकारी देना चाहती हूं कि मैं और रितेश एक दूसरे से अलग हो गए हैं। 'बिग बॉस' के बाद बहुत कुछ हुआ और कई चीजें ऐसी हुई जो मेरे कंट्रोल से बाहर थी। हम लोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन आखिर में यही फैसला किया हम दोनों अपनी लाइफ अलग-अलग बिताएं।"

राखी सांवत ने पोस्ट में लिखा, "मैं यह बताते हुए बहुत ज्यादा दुखी हूं कि यह सब वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले हुआ, लेकिन फैसला तो लेना ही था। उम्मीद करती हूं कि रितेश के साथ सब अच्छा हो। मुझे अभी इस वक्त अपने काम पर फोकस करना है और अपने आप को खुश और हेल्दी रखना है। आप सभी का मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया…राखी सावंत।"

मालूम हो कि राखी सावंत सार्वजनिक तौर पर कई पहले भी इस बात को कह चुकी हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर नहीं चल रही है। बिग बॉस के 15वें सीजन में शामिल होने वाली राखी सवंत ने शो में भी यह बात कही थी कि वो बिग बॉस से बाहर होने के बाद पति रितेश से अलग हो जाएंगी।

राखी ने बिग बॉस के सेट पर कहा था कि रितेश से शादी के बाद उन्हें विवाह का सुख नहीं मिला और वह नहीं चाहती हैं कि उनके कारण किसी दूसरी औरत और बच्चे का हक मारा जाए।

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड इंस्टा तड़कावैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच