'अभिमान' से लेकर 'जुबैदा' तक, बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों में भी दिखता है 'कबीर सिंह' जैसा ग्रे कैरेक्टर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 12, 2019 02:17 PM2019-07-12T14:17:14+5:302019-07-12T14:17:14+5:30
फिल्म 'कबीर सिंह' पहली ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें महिला के साथ गलत व्यवहार करते दर्शाया गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में कबीर सिंह के जैसे किरदार को देखा गया है।
शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून 2019 को रिलीज हुई। तब से लेकर अब तक फिल्म 'कबीर सिंह के किरदार को लेकर सुर्खियां में बनी हुई हैं। आलोचक और फैंस ने फिल्म में महिला के साथ गलत व्यवहार करने पर आपत्ती जताई है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के किरदार पर भी लोग उंगली उठा रहे हैं। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि उनका ये किरदार समाज के लिए हानिकारक है। महिलाओं के खिलाफ नकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है।
फिल्म 'कबीर सिंह' पहली ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें महिला के साथ गलत व्यवहार करते दर्शाया गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में कबीर सिंह जैसे किरदार को देखा गया हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में।
1. अस्तित्व
साल 2000 में आई फिल्म अस्तित्व के दोनों ही किरदार शादी शुदा होते हुए भी शादी के बाहर रिश्ते बनाते हैं। पर केवल तब्बू के किरदार से सवाल किया जाता हैं। क्योंकि वो उस नाजायज रिश्ते से गर्भवती हो जाती हैं। यह फिल्म रिश्ते में अकेलेपन को दर्शाती है और बताती है कि कैसे खुद के लिए खड़ा होना जरूरी है। चाहे वो साहस सालों के शोषण के बाद ही क्यो ना आए।
2. इजाजत
फिल्म इजाज़त की बात करें तो ये फिल्म एक ऐसे मर्द की कहानी है जो कई गलत फैसले लेता है। साथ ही अपने रिश्तों को उलझा देता है। फिल्म ही खूबसूरती से महिलाओं की संजीदगी को दिखाता है। अंत तक किसी भी किरदार को विलेन नहीं बनने देती।
3. जुबैदा
साल 2001 में आई फिल्म जुबैदा में करिश्मा कपूर का किरदार एक एसी जिद्दी महिला का था जो की शाही खानदान के रिवाज़ो में उलझ जाती हैं। रेखा के किरदार के प्रति उनकी जलन उनके रिश्ते को खराब कर देती हैं। जबकि वो मनोज बाजपेई के किरदार से बहुत प्यार करती हैं। फिल्म दर्शाती है कि सिर्फ प्यार अकेले ही पूरी जिंदगी बिताने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकतारा है।
4. अभिमान
जहां हर रिश्ते में दरार का कारण बाहरी दिखाया जाता है वहीं इस फिल्म में असुरक्षा और जलन भी मजबूत रिश्ते को तोड़ सकती है इस बात को खूबसूरती से दिखाया गया है।
5. ऐ दिल है मुश्किल
एक औरत की स्वतंत्रता का सफर बहुत ही खूबसूरती से इस फिल्म में दिखाया गया है। जहां वो सिर्फ एक पत्नी बन कर ही नहीं रहना चाहती। यह फिल्म रिश्तों में बेवफ़ाई और तलाक जैसे गंभीर मसलों को भी बड़ी संजीदगी से दर्शाती है।
7. दिल धड़कने दो
ये एक ऐसी फिल्म हैजो रिश्तों की सच्चाई को उजागर करती है। रिश्ते जितने आसान दिखते हैंअसल मेंहोते नहींहैं। इस फ़िल्म में सबसे मज़ेदार और दिलचस्प रिश्ता कमल और नीलम मेहरा का दर्शाया गया है जो ऊपर से दिखावटी है और अंदर से खोखला रहता है।
इनके अलावा भी ऐसी कई फिल्में हैं जो कबीर सिंह जैसे किरदार पहले भी फिल्मों में देखा गया हैं। फिल्म 'कबीर सिंह ' तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रिमेक है। जिसे संदीप रेड्डी ने निर्देशित किया हैं। फिल्म 'कबीर सिंह' विवादो में फंसे रहने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म 'कबीर सिंह ' साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हैं। बता दे आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 को फिल्म 'कबीर सिंह' ने पिछाड़ दिया हैं।