67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हुई, 'शेरशाह' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यहां देखिए पूरी सूची

By शिवेंद्र राय | Published: August 31, 2022 12:56 PM2022-08-31T12:56:21+5:302022-08-31T13:07:05+5:30

फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 'मिमी' के लिए कृति सैनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है।

67th Filmfare Awards Sher Shah won the best film check out complete winners list | 67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हुई, 'शेरशाह' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यहां देखिए पूरी सूची

'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है

Highlightsशुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को 'सरदार उधम' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला हैशरवरी वाघ ने 'बंटी और बबली 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला का पुरस्कार जीतासाई तम्हंकर को महिला श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहयोगी कलाकार का पुरस्कार मिला

मुंबई: 67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में 30 अगस्त की रात को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा की गई। फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 'मिमी' के लिए कृति सैनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और विष्णु वर्धन को 'शेरशाह' के लिए ही सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

 फिल्म 'मिमी' में कृति सेनन की दोस्त का किरदार निभाने के लिए साई तम्हंकर को महिला श्रेणी में  सर्वश्रेष्ठ सहयोगी कलाकार और पंकज त्रिपाठी को 'मिमी' के लिए ही पुरुष श्रेणी में  सर्वश्रेष्ठ सहयोगी कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। इसके अलावा शूजीत सरकार ने सरदार उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता है। सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। 

यहां देखिए फिल्मफेयर पुरस्कारों की पूरी सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- शेरशाह
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- विष्णु वर्धन (शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- विद्या बालन (शेरनी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय)- कृति सेनन (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय)- रणवीर सिंह (83)
सर्वश्रेष्ठ सिंगर (पुरुष)- बी प्राक (मन भरया 2.0, शेरशाह)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)- सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर)- शेरशाह

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (पुरुष) - एहान भट्ट (99 सॉन्ग्स)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (महिला) - शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा - शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ कहानी - अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- साई तमहान्कर (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल)- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

इसके अलावा दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर को 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए सर्वश्रेष्ठ डायलॉग का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।  
'रामप्रसाद की तेरहवी' के लिए सीमा पाहवा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला। असीस कौर ने शेरशाह के गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता। 

Web Title: 67th Filmfare Awards Sher Shah won the best film check out complete winners list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे