DDLJ के 25 साल पूरे, काजोल, शाहरुख-काजोल से लेकर अनुपम तक ने यूं किया फिल्म को सलाम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 20, 2020 12:13 PM2020-10-20T12:13:43+5:302020-10-20T12:13:43+5:30
कहा जाता है कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने दिया था। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के दिमाग में फिल्म के टाइटल का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।
20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को आज रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। फिल्म को भले 25 साल हो गए हैं, लेकिन ये मूवी आज भी फैंस के दिलों में राज करती है। फिल्म के रोमांटिक फैमिली ड्रामा मूवी थी। जिसको 25 सालों से बराबर प्यार मिल रहा है।
फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खा, काजोल, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, परमीत सेठी और मंदिरा बेदी थे। फिल्म में हर एक कलाकार ने अपनी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म के गानों को खासतौर पर प्यार किया गया। वहीं, फिल्म के कुछ डायलॉग, जैसे..छोटे छोटे शहरों में ऐसी बातें होती रहती हैं सौनोरिटा, जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी...आज कर फैंस की जुबां पर चढ़े हैं।
कहा जाता है कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने दिया था। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के दिमाग में फिल्म के टाइटल का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। किरण ने शशि कपूर की एक पुरानी फिल्म के गाने ''ले जाएंगे ले जाएंगे'' से ये टाइटल निकाला था। आज फिल्म के सभी कलाकारों ने मूवी को याद किया है...
फिल्म में राज का रोल प्ले करने वाले शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी फिल्म की झलक दिखाई गई है, इसमें तुझे देखो गाना भी बज रहा है। इसको शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा है कि 25 साल !!! राज और सिमरन से प्यार करने के लिए आपका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह हमेशा विशेष महसूस होता है।
फिल्म में सिमरन को रोल प्ले करने वाली काजोल ने भी फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। काजोल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक वीडियो शेयर की है। काजोल ने लिखा है कि राज और सिमरन! 2 नाम, 1 फिल्म, 25 साल और प्यार आना बंद नहीं होता है!मैं वास्तव में उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने इसे बनाया जो आज है .. एक घटना और अपने स्वयं के इतिहास का एक हिस्सा। प्रशंसक! आप सभी को Big all
फिल्म में शाहरुख का रोल प्ले करने वाले अनुपम खेर ने फिल्म से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की हैं। अनुपम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि “हम तो सब हिंदुस्तान में फ़ेल हुए, तूने लंदन में फ़ेल हो कर दिखा दिया....“मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत है, ये ना कभी बदली है और न कभी बदलेगी...” दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे !!!