लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने 2 साल पहले लांच की थी ये स्कीम, अब मृतक स्टंटमैन के परिवार को मिले 20 लाख

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 2, 2019 08:42 IST

खिलाड़ी अक्षय कुमार सामाजिक सराकारों से संबंधित कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं

Open in App

खिलाड़ी अक्षय कुमार सामाजिक सराकारों से संबंधित कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. उन्होंने न केवल सैनिकों की मदद के लिए ऐप्प लॉन्च किया है, बल्कि फिल्मों में काम करने वाले स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए भी 2017 में एक इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की थी. इस स्कीम से हाल ही में उन्होंने एक मृत स्टंटमैन अब्दुल सत्तार मुन्ना के परिवार को 20 लाख रु. की सहायता दी है. दो साल पहले एक मलयालम फिल्म के सेट पर जा रहे अब्दुल की कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी.

इसके बाद परिवार की आर्थिक हालत खराब थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक मूवी स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एजाज गुलाब ने अक्षय कुमार से सीनियर स्टंट आर्टिस्ट के परिवार के लिए मदद मांगी थी. गुलाब ने बताया कि दो साल पहले तक किसी स्टंटमैन के परिवार को 20 लाख रु. का मुआवजा मिलना नामुमकिन था.

लेकिन अक्षय कुमार द्वारा लगभग 550 स्टंटमैन के लिए शुरू की गई इंश्योरेंस पॉलिसी की वजह से अब्दुल के परिवार को मदद मिली है. गुलाब के अनुसार इंश्योरेंस कंपनियां सिर्फ 18 से 55 साल के लोगों को कवर करती हैं. इंडस्ट्री में करीब 50 एक्शन कोरियोग्राफर्स ऐसे हैं जो 55 साल से ज्यादा उम्र के हैं. उनमें से कई लोग अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं.

गुलाब का कहना है कि अगर कभी काम के दौरान किसी को कुछ हो गया तो उनका परिवार का खर्च कैसे चलेगा. अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में होली के मौके पर उनकी फिल्म 'केसरी' रिलीज हुई थी. उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'गुड न्यूज', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'सूर्यवंशी' आदि प्रमुख हैं.

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस