लाइव न्यूज़ :

आखिर द. कोरिया के साथ कदमताल क्यों?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 14, 2018 08:20 IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की इस भारत-यात्ना के दौरान दोनों देशों के संबंधों के अधिक घनिष्ठ होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

Open in App

लेखक- वेदप्रताप वैदिकदक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की इस भारत-यात्ना के दौरान दोनों देशों के संबंधों के अधिक घनिष्ठ होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ये संभावनाएं सिर्फ व्यापार के क्षेत्न में ही नहीं बढ़ी हैं बल्कि राजनीतिक और सामरिक क्षेत्नों में भी कई नए संकल्प हुए हैं। नोएडा में मोबाइल फोन के बहुत बड़े कारखाने का शिलान्यास तो हो ही गया है। अब संकल्प यह भी है कि कुछ वर्षो में 20 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 50 बिलियन डॉलर का हो जाए। 

भारत में लगभग 600 छोटी-मोटी कोरियाई कंपनियां सक्रिय हैं, फिर भी व्यापार इतना कम क्यों है? ऐसा इसलिए भी है कि भारत जो सामान्य व्यापारिक सुविधाएं चाहता है, उन्हें देने में भी दक्षिण कोरिया कोताही बरत रहा है। इस बार 11 समझौतों पर दस्तखत हुए हैं। अब कोरिया के साथ वज्र नामक तोपों का निर्माण भी होगा और दोनों राष्ट्र मिलकर अफगानिस्तान में कुछ संयुक्त कारखाने भी लगाएंगे। दक्षिण कोरिया और भारत में नजदीकी का एक कारण चीन भी है। चीन ने उत्तर कोरिया की पीठ ठोंककर द। कोरिया को सदा परेशान करने की कोशिश की है।

इसके अलावा उ। कोरिया ने ए।क्यू। खान के जरिए परमाणु शस्त्न-निर्माण की सामग्रियां पाकिस्तान को दी थीं। इसीलिए भारत ने इस परमाणु-फैलाव का जिक्र  किया और द। कोरिया ने चीन सागर में चीनी दादागीरी का जिक्र  किया। दोनों देशों ने चीन और पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन अपने-अपने जख्म खोलकर दिखाए।

भारत ने उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच अभी-अभी उभरे सद्भाव की सराहना की तो दक्षिण कोरिया ने भारत को परमाणु सप्लायर्स ग्रुप का सदस्य बनाने का समर्थन किया। इस समय भारत को द। कोरिया की जितनी जरूरत है, उससे ज्यादा उसे भारत की जरूरत है, क्योंकि उसकी अर्थ-व्यवस्था की गति धीमी पड़ती जा रही है।

टॅग्स :दक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला