लाइव न्यूज़ :

निष्पक्ष होंगे मालदीव में चुनाव?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 14, 2018 13:40 IST

भारत ने मालदीव से कहा भी है कि वह चुनावों से पहले वहां लोकतंत्न की बहाली करे क्योंकि स्वतंत्न तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए अनुकूल माहौल होना आवश्यक है।

Open in App

-शोभना जैनमालदीव के  राष्ट्र्पति अब्दुल्ला यामीन देश में राजनीतिक अस्थिरता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दमनचक्र  के बीच आगामी राष्ट्रपति चुनाव में गड़बड़ी होने के विपक्ष के तमाम आरोपों, आशंकाओं और अंतर्राष्ट्रीय जगत की चिंताओं को दरकिनार कर  देश में अगले पखवाड़े यानी 23 सितंबर को चुनाव कराने पर आमादा हैं। इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन तथा मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के विपक्ष के साझा उम्मीदवार   ने आशंका व्यक्त की है कि सरकार इन चुनावों मे गड़बड़ी करवाएगी।  

गौरतलब है कि भारत, अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र सहित विश्व समुदाय मालदीव की संसद, न्यायपालिका जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वतंत्न तथा निष्पक्ष तरीके से काम करने का अवसर दिए बिना देश में चुनावों के ऐलान पर चिंता जता चुका है। इन सभी का कहना है कि पहले देश में राजनीतिक स्थिरता लाई जाए। चुनावों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए संसद तथा न्यायपालिका सहित लोकतांत्रिक संस्थाओं की बहाली हो और फिर चुनाव हों। भारत ने कहा कि वह चाहता है कि चुनावों से पहले वहां राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली हो तथा विधिसम्मत शासन की स्थापना हो।

भारत ने मालदीव से कहा भी है कि वह चुनावों से पहले वहां लोकतंत्न की बहाली करे क्योंकि स्वतंत्न तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए अनुकूल माहौल होना आवश्यक है।  पड़ोस में लोकतांत्रिक व्यवस्था का होना क्षेत्न की शांति, सुरक्षा के लिए अहम है और वैसे भी पड़ोसी मालदीव सामरिक दृष्टिकोण से भारत के लिए खासा महत्वपूर्ण है। इसी नाते भारत की भी इन चुनावों पर नजर है।  दूसरी तरफ मालदीव को अपना प्रभाव क्षेत्न बनाने वाले चीन की इन चुनावों पर खास नजर है और वह चाहता है किसी भी तरह यामीन गद्दी से नहीं हटें।

और यामीन ने पिछले कुछ समय से मालदीव के पुराने मित्न रहे भारत की उपेक्षा कर जिस तरह से चीन की पैठ अपने देश में बनवाई है वह इस बात का सबूत है।  चीन मालदीव सहित सेशल्स, नेपाल जैसे क्षेत्न के देशों में मदद और कर्ज के नाम पर अपना जाल बिछा रहा है। मालदीव में भी उसने वहां आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए बड़े ठेके हासिल किए। मालदीव की बाहरी मदद का 70 फीसदी हिस्सा अकेले चीन देता है। चीन  पहले से ही अपना सैन्य बेस मालदीव में बनाने के जुगाड़ में है। इसीलिए उसका प्रयास है कि किसी तरह यामीन गद्दी पर बने रहें।

(शोभना जैन स्तंभकार हैं)

टॅग्स :मालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

कारोबारPM Modi in Maldives: मोहब्बत की ये नई बहार आई कैसे...?, पीएम मोदी के स्वागत में कैसे बिछ गए?

विश्वभारत और मालदीव के बीच 8 प्रमुख समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जानें दोनों देशों को क्या होगा फायदा

बॉलीवुड चुस्कीमालदीव ने कैटरीना कैफ को टूरिज्म के लिए बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

भारतMohamed Muizzu India Visit: आज मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; जानें 5 दिवसीय दौरे में क्या है खास

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना