लाइव न्यूज़ :

काबुल में अमेरिकी फौजें, 2500 जवानों को अफगानिस्तान से वापस बुलवाएगा, वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 20, 2020 16:13 IST

अफगानिस्तान में अमेरिका के एक लाख जवान थे, वहां सिर्फ 2 हजार ही रह जाएं तो उस देश का क्या होगा?  2002 से अभी तक अमेरिका उस देश में 19 बिलियन डॉलर से ज्यादा पैसा बहा चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान से पहले जैसी घनिष्ठता नहीं है और ट्रम्प के अमेरिका को दूसरों की बजाय खुद पर ध्यान देना जरूरी है.अमेरिकी फौजों को काबुल में अब टिकाए रखने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि अब तो सोवियत संघ का कोई खतरा नहीं है.ट्रम्प ने फौजों की वापसी तेज करने के लिए कूटनीतिक तैयारी भी पूरी की थी.

अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने घोषणा की है कि वह अपनी सेना के 2500 जवानों को अफगानिस्तान से वापस बुलवाएगा. यह काम क्रिसमस के पहले ही संपन्न हो जाएगा. जिस अफगानिस्तान में अमेरिका के एक लाख जवान थे, वहां सिर्फ 2 हजार ही रह जाएं तो उस देश का क्या होगा?  2002 से अभी तक अमेरिका उस देश में 19 बिलियन डॉलर से ज्यादा पैसा बहा चुका है.

ट्रम्प का तर्क है कि अमेरिकी फौजों को काबुल में अब टिकाए रखने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि अब तो सोवियत संघ का कोई खतरा नहीं है, पाकिस्तान से पहले जैसी घनिष्ठता नहीं है और ट्रम्प के अमेरिका को दूसरों की बजाय खुद पर ध्यान देना जरूरी है.

ट्रम्प की तरह ओबामा ने भी अपने चुनाव अभियान के दौरान फौजी वापसी का नारा दिया था लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने इस मामले में काफी ढील दे दी थी लेकिन ट्रम्प ने फौजों की वापसी तेज करने के लिए कूटनीतिक तैयारी भी पूरी की थी. उन्होंने जलमई खलीलजाद के जरिए तालिबान और काबुल की गनी सरकार के बीच संवाद कायम करवाया और इस संवाद में भारत और पाकिस्तान को भी जोड़ा गया. माना गया कि काबुल सरकार और तालिबान के बीच समझौता हो गया है लेकिन वह कागज पर ही अटका हुआ है. आए दिन हिंसक घटनाएं होती रहती हैं.

इस समय नाटो देशों के 12 हजार सैनिक अफगानिस्तान में हैं. अफगान फौजियों की संख्या अभी लगभग पौने दो लाख है जबकि उसके जैसे लड़ाकू देश को काबू में रखने के लिए करीब 5 लाख फौजी चाहिए. मैं तो चाहता हूं कि बाइडेन प्रशासन वहां अपने, नाटो और अन्य देशों के 5 लाख फौजी कम से कम दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में भिजवा दे तो अफगानिस्तान में पूर्ण शांति कायम हो सकती है.

ट्रम्प को अभी अपना वादा पूरा करने दें (25 दिसंबर तक). 20 जनवरी 2021 को बाइडेन जैसे ही शपथ लें, काबुल में वे अपनी फौजें डटा दें. बाइडेन खुद अमेरिकी फौजों की वापसी के पक्ष में बयान दे चुके हैं लेकिन उनकी वापसी ऐसी होनी चाहिए कि अफगानिस्तान में उनकी दुबारा वापसी न करना पड़े. यदि अफगानिस्तान आतंक का गढ़ बना रहेगा तो अमेरिका सहित भारत जैसे देश भी हिंसा के शिकार होते रहेंगे.

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पपाकिस्तानचीनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH