लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: स्वर्णिम दौर में फिर से लौटती भारतीय हॉकी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 7, 2023 14:52 IST

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शिरकत करने वाली भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में जापान को 5-1 से शिकस्त देकर न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि वर्ष 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक्स में भी जगह बना ली।

Open in App
ठळक मुद्देएशियन गेम्स 2023 में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीतापुरुष हॉकी टीम की यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धि हैभारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार एशियाई खेलों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया

चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई देशों के सबसे बड़े खेल महोत्सव में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीतकर देशवासियों को झूमने का अवसर मुहैया कराया. हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शिरकत करने वाली भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में जापान को 5-1 से शिकस्त देकर न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि वर्ष 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक्स में भी जगह बना ली. पुरुष हॉकी टीम की यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धि है. भारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार एशियाई खेलों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. 

इससे पूर्व वह 1966, 1998 और 2014 में भी अपना स्वर्णिम प्रदर्शन कर चुकी है. नौ रजत और तीन कांस्य पदक भी उसने जीते हैं. हांगझोउ में भारतीय पुरुष टीम को मिली स्वर्णिम कामयाबी पिछले कुछ वर्षों की मेहनत का परिणाम है. बेशक, इस कामयाबी में खिलाड़ियों की मेहनत अहम रही है. लेकिन साथ ही हॉकी इंडिया की दूरदर्शिता और बीजू पटनायक की ओडिशा सरकार की हॉकी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. 

इन संयुक्त प्रयासों की झलक मौजूदा एशियाई खेलों में देखने को मिली. प्रतियोगिता की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन से अपने आपको खिताब के प्रबलतम दावेदार के रूप में पेश किया. मैच दर मैच उसके प्रदर्शन में निरंतर निखार देखने को मिला. खासतौर से पाकिस्तान, द. कोरिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ आकर्षक जीत दर्ज कर उसने देशवासियों में पदक की उम्मीद जगा दी थी जिसे जापान के खिलाफ फाइनल में एकतरफा जीत से साकार कर दिखाया. पिछले कुछ वर्षों में भारतीय हॉकी के प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार देखा जा रहा है. 

टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 40 साल बाद पदक (कांस्य) जीता था. हॉकी इंडिया के प्रयासों का इसे परिणाम कहा जाएगा. हॉकी इंडिया ने विदेशी कोच नियुक्त किए. खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधाएं दीं और खिलाड़ियों ने भी भरपूर मेहनत की. हॉकी में भारत का अतीत गौरवशाली रहा है. आठ बार ओलंपिक में भारतीय टीम स्वर्ण जीत चुकी है. टोक्यो ओलंपिक और मौजूदा एशियाई खेलों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देख कहा जा सकता है कि हमारी टीम अपने स्वर्णिम अतीत को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. 

एशियाई खेलों के इस 19वें संस्करण में भारत के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो भारत 20 से ज्यादा स्वर्ण पदकों सहित कुल पदकों का सैकड़ा पूरा करने जा रहा है. 1951 से शुरू हुए एशियाई खेलों में भारत ने वर्ष 2018 के जकार्ता में आयोजित संस्करण में सर्वाधिक 71 पदक जीतने का रिकाॅर्ड बनाया था जिसे इस बार पीछे छोड़ दिया है. हालांकि एशियाई खेलों के समापन में अभी दो दिन शेष हैं और उम्मीद करनी चाहिए कि भारतीय दल अपने 100 पदकों के मिशन को पूरा कर ही स्वदेश लौटेगा. 

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भी पदकों के लिहाज से भारत का प्रदर्शन संतोषजनक रहा था. टोक्यो ओलंपिक और हांगझोउ एशियाई खेलों में भारतीयों ने जिस तरह से पदक बटोरे हैं, वह हमारे देश में खेलों के प्रति आ रहे सकारात्मक बदलावों की तस्दीक करता है. अब केवल क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों में भी भारत अपनी शक्ति दिखाने लगा है जो शुभ संकेत है.

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम