लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः योग का आयोग पूरे भारत में बने

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 6, 2021 11:37 IST

भारत में तन और मन, दोनों की साधना की प्राचीन परंपरा रही है, इसी कारण भारत विश्व गुरु कहलाता था और विश्व का सबसे धनी देश बना हुआ था।

Open in App

यदि भारत को महासंपन्न और महाशक्तिशाली बनाना है तो हमारा सबसे ज्यादा जोर शिक्षा और चिकित्सा पर होना चाहिए, यह निवेदन मैंने पहले भी अपने कई प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से किया है। इन क्षेत्रों में थोड़ी प्रगति तो हुई है लेकिन अभी बहुत काम होना बाकी है। मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हुई कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रदेश में एक ‘योगयोग’ स्थापित करने की घोषणा की है। योगगुरु  बाबा रामदेव को इस बात का श्रेय है कि उन्होंने सारे भारत में योग का डंका बजा दिया है। उन्हीं के कार्यक्रम में इस योग आयोग की घोषणा हुई है।

क्या संयोग है कि यह योग का आयोग है। लेकिन एक बात देश के सभी लोगों को अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए कि योग का अर्थ सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। सिर्फ आसन और प्राणायाम ही नहीं है, यह तो एकदम शुरुआती चीज है। वास्तव में अष्टांग योग ही योग है। योग दर्शन में योग की परिभाषा करते हुए मंत्र कहता है- ‘योगश्चित्त वृत्ति निरोध:’। यानी योग मूलत: चित्त वृत्ति का नियंत्रण है। यदि आपका काम, क्रोध, मद, लोभ और मोह पर नियंत्रण है तो आप सच्चे योगी हैं। भारत और विदेशों में ऐसे कई योगियों को जानता रहा हूं, जो योगासन तो बहुत बढ़िया सिखाते हैं लेकिन उनकी चित्त वृत्ति पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। वे जीवेत शरद: शतम् का पाठ रोज करते हैं लेकिन सौ वसंत देखने के बहुत पहले ही परलोकगमन कर जाते हैं। 

कहा गया है कि अपने बंधन और मोक्ष का असली कारण मन ही है। मन पर नियंत्रण हो तो खान-पान और व्यायाम भी सदा सधा हुआ रहेगा। आप बीमार ही क्यों पड़ेंगे। मैं 90-95 वर्ष के ऐसे लोगों से भी परिचित हूं, जिन्हें मैंने कभी किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं पाया। वे कहते हैं कि मन स्वस्थ रहे तो शरीर भी स्वस्थ रहता है और शरीर स्वस्थ रहे तो मन भी बुलंद रहता है। शास्त्रों में कहा भी गया है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’। यानी धर्म का पहला साधन शरीर है। शरीर गया तो सब कुछ गया। शरीर बचा रहे तो खोया हुआ आनंद भी लौटाया जा सकता है। 

भारत में तन और मन, दोनों की साधना की प्राचीन परंपरा रही है, इसी कारण भारत विश्व गुरु कहलाता था और विश्व का सबसे धनी देश बना हुआ था। जो काम मध्य प्रदेश की सरकार शुरू कर रही है, यदि उसे देश के सभी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य कर दिया जाए तो भारत को एक ही दशक में विश्व-शक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता। भारत की शिक्षा-प्रणाली सारे विश्व के लिए अनुकरणीय बन जाएगी और चिकित्सा पर खर्च भी काफी घट जाएगा। योग का आयोग सिर्फ मध्य प्रदेश में ही क्यों, सारे देश में क्यों न बने?

टॅग्स :योगHealth Departmentबाबा रामदेवशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमः 365 दिन में 150 दिन काम?, ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों के अलावा 50 दिनों का अतिरिक्त रोजगार

स्वास्थ्यजम्मू कश्मीर में एचआईवी मामलों में लगातार वृद्धि: तीन महीने में 117 मरीज पंजीकृत

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई