लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: नए संसद भवन निर्माण की दूर होंगी आपत्तियां!

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 10, 2020 10:39 IST

नए संसद भवन के निर्माण को लेकर भूमिपूजन भले ही होने जा रहा है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इसके निर्माण पर रोक लगा दी है. ऐसे में आगे इस विषय में बात कहां तक जाती है, ये देखना होगा.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को नए संसद भवन के लिए कर रहे हैं भूमिपूजनसुप्रीम कोर्ट ने हालांकि फिलहाल भवन के निर्माण पर लगा दी है रोकनए संसद भवन के निर्माण खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सहित कई अदालतों में दायर हुई हैं याचिकाएं

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के सिर पर एक चपत लगा दी है. उसने नए संसद भवन के निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी है. 10 दिसंबर को उसके लिए आयोजित भूमिपूजन को उसने नहीं रोका है लेकिन नए संसद भवन के निर्माण के लिए कई भवनों को गिराने, पेड़ों को हटाने और सारे क्षेत्रीय नक्शे को बदलने पर रोक लगा दी है.

10 दिसंबर को इस महत्वाकांक्षी योजना को अमल में लाने के लिए प्रधानमंत्री भूमिपूजन कर रहे हैं. इस पूरे निर्माण-कार्य पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे अगले दो साल में पूरा करने का विचार है. 

नए संसद भवन के दोनों सदनों में लगभग 1500 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी. अभी इस क्षेत्र में 39 मंत्रालय सिर्फ 17 भवनों में चल रहे हैं. नए निर्माण-कार्य में ऐसे दस विशाल भवन बनाए जाएंगे, जिनमें 51 मंत्रालय एक साथ चल सकेंगे. अभी सरकार को किराए के कुछ भवन लेने पड़ते हैं. 

उन पर एक हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होता है. अंग्रेजों के बनाए ये सभी भवन अब 100 बरस पुराने पड़ गए हैं. नए भव्य भवनों को बनाने का संकल्प मोदी सरकार ने सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया है लेकिन इस संकल्प के खिलाफ लगभग 1200 आपत्तियां उठाई गई हैं. 

सर्वोच्च न्यायालय सहित कई अदालतों में विभिन्न लोगों ने याचिकाएं दायर की हैं. उनमें कई आरोप हैं, जैसे पेड़ गिराने की अनुमति पर्यावरण नियमों के विरुद्ध दी गई है और जमीन के इस्तेमाल की इजाजत गलत तरीके से ली गई है. सरकार ने यह इजाजत देने में अपने ही कई नियमों का उल्लंघन किया है. 

सर्वोच्च न्यायालय इस बात पर नाराज हुआ कि उसने सरकार से इन सब आपत्तियों पर सफाई मांगी लेकिन वह दिए बिना उसने 10 दिसंबर को भूमिपूजन की घोषणा कर दी.  

अदालत के वर्तमान रवैये से यह शंका पैदा होती है कि शायद इसकी अनुमति न मिले. अभी तो उसका तेवर यही है लेकिन सामान्य-बोध कहता है कि सरकार के इस संकल्प पर अदालत का फैसला आखिरकार भारी नहीं पड़ेगा.

टॅग्स :संसदसुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन